- Advertisement -
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी के प्रबंध विज्ञान विभाग के 2019-21 बैच के छात्र हर्षवर्धन सिंह का चयन भारत की सबसे बड़ी एडु-टेक कंपनी बायजुस में व्यवसाय विकास प्रशिक्षु पद पर हुआ है।
- Advertisement -
- Advertisement -
इसके लिए कंपनी ने उन्हे दस लाख रुपए वार्षिक पैकेज देने का ऑफर किया है। चयन के बाद कंपनी ने हर्षवर्धन को ट्रेनिंग के लिए कोलकाता भेजा है। गोपालपुर मोतिहारी के निवासी हर्षवर्धन की सफलता पर उनके पिता ई. विभूति नारायण सिंह ने काफी प्रसन्नता जताई है।
- Advertisement -
वहीं विवि के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा सहित विश्वविधालय के शिक्षको ने भी हर्षवर्धन को बधाई देते हुए भविष्य के लिए मंगल कामना की है।
- Advertisement -







