
मोतिहारी। बिहार में पंचायत चुनाव के बाबत राज्य भर में चुनाव आचार संहिता लागू है। आचार संहिता का उल्लंघन न हो इस बात को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। लेकिन इस बीच जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार पंचायत का एक मामला सामने आया है जहां मुखिया पति ने आर्केस्ट्रा में नर्तकियों पर जमकर पैसे उड़ाए।
इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच में तरह-तरह की बात की जा रही है।
लोगों का कहना है कि भले ही वर्तमान मुखिया ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य नहीं किए। कितने ही लोगों के शौचालय का पैसा भी हजम कर लिया। लेकिन चुनाव नजदीक आते ही लोगों के बीच कौन कहे नर्तकियों पर भी पैसों की बरसात कर और करवा रही हैं। देशज टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया-
इस मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।





