spot_img

घर में घुसकर आभूषण, कैश लूटने और नशीले इंजेक्शन देकर स्वर्ण व्यवसायी की हत्या का पर्दाफाश, सात अपराधी गिरफ्तार, लूटे आभूषण, पिस्टल, देसी कट्टा, मादक पदार्थ बरामद

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने गत दिनों शहर में हुए स्वर्ण व्यवसायी की हत्या व लूटकांड का उद्भेदन करने में सफलता पाई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

25 अगस्त को शहर के चर्चित स्वर्ण व्यवसायी सच्चिदानंद की हुई थी हत्या

- Advertisement -

पुलिस ने मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आठवें की खोज में पुलिस लगी है। इस बारे में एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि बीते 25 अगस्त को शहर के खोदा नगर मोहल्ले में स्वर्ण व्यवसायी सच्चिदानंद प्रसाद के घर में घुसकर आभूषण व रुपए लूटने एवं नशीले इंजेक्शन देकर हत्या की गई थी।

इस मामले में सदर एसडीपीओ अरूण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एनएच 28 से टाटा टियागो कार में सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर दो और अपराधियों को बरियारपुर मणी अस्पताल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

 शिक्षक के घर में लूट की घटना को भी दिया था अंजाम

गिरफ्तार दो अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त पिस्टल, देसी कट्टा व मादक पदार्थ बरामद किया गया। उक्त अपराधियों में डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में लूट एवं छतौनी थाना क्षेत्र स्थित मिशन चौक से एक शिक्षक के घर में लूट की घटना को भी अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अपराधियों में बंगाली कालोनी निवासी प्रदीप कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित भटहा निवासी सनोज सहनी, छतौनी थाना क्षेत्र के अमर छतौनी निवासी पप्पू साह,नगर थाना क्षेत्र स्थित मिस्कौट टोला जानपुल के सौरभ कुमार,हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित गायघाट निवासी नरेश सहनी शामिल है।

वहीं दो अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि एक और शातिर को पुलिस तलाश कर रही है। वहीं पूर्व में गिरफ्तार एक को जुबेनाइल में भेजा चुका है। उन्होंने बताया कि बरामद हुए सामानो में बारह किलो चांदी, तीन देसी कट्टा, तीन कारतूस, एक टाटा टियागो कार, दो किलो दो सौ ग्राम मादक पदार्थ शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Dalit News: दरभंगा में दलितों का ‘जन आक्रोश’, गुरुजी के एक आह्वान से बदल सकती है तस्वीर!

दरभंगा में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ दलित चेतना मंच ने विशाल जन आक्रोश महासम्मेलन का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी ने समाज को एकजुट होने और न्याय#DarbhangaNews,#DalitChetnaManch,#BiharPolitics

Darbhanga Yagyopaveet News: दरभंगा में ऐतिहासिक यज्ञोपवीत संस्कार: मंत्री-सांसद होंगे मौजूद, जानें पूरा कार्यक्रम और महत्व!

दरभंगा के पहाड़ी मठ में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह आयोजन धार्मिक सद्भाDarbhangaNews,YagyopaveetSanskar,BiharReligiousEvent

Darbhanga Medical News: BOACON 2027: दरभंगा में डॉक्टरों का बड़ा जमावड़ा, सफल आयोजन के लिए बनी रणनीति!

दरभंगा में BOACON 2027 की तैयारियों को लेकर बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए और सफल आयोजन#DarbhangaMedicalNews,#BOACON2027,#BiharOrthopaedics

Bettiah Crime News: बेतिया में बेटे की निर्मम हत्या: मां और भाई ही निकले कातिल, लाश जलाई, प्रूफ़ मिटाया… मगर! खुला MUDER का राज

पश्चिमी चंपारण के मनुआपुल में एक युवक शैलेश तिवारी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में उसकी मां और बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह माम#BettiahCrime,#BiharPolice,#FamilyMurder