spot_img

Bihar News: बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत, जमीन विवाद में की गई हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी (Motihari)जिले के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित मानर बरजी गांव के समीप मुजफ्फरपुर- मोतिहारी राजमार्ग 28 पर अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

युवक थाना क्षेत्र के कोठिया हरिराम गांव निवासी शंकर राय के 47 वर्षीय पुत्र सिकंदर राय है। घटना आज रविवार सुबह की है।

- Advertisement -

परिजनों का कहना है

आपसी जमीनी विवाद के कारण गोली मारी गई है। मामले को लेकर पट्टीदारों पर आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि सिकंदर राय रोज चकिया रेलवे ट्रैक पॉइंट पर सीमेंट उतारने व लादने का काम करता था।

वह रोज सुबह मेहसी से चकिया जाता था तथा शाम में काम समाप्त होने पर अपने घर कोठिया हरिराम लौटता था।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग 28 को दो घंटें तक जाम कर दिया।

कडी मशक्कत के बाद बीडीओ शैलेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अतुल राज के अपराधियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद समाप्त किया जा सका। पुलिस ने शव को मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Dalit News: दरभंगा में दलितों का ‘जन आक्रोश’, गुरुजी के एक आह्वान से बदल सकती है तस्वीर!

दरभंगा में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ दलित चेतना मंच ने विशाल जन आक्रोश महासम्मेलन का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी ने समाज को एकजुट होने और न्याय#DarbhangaNews,#DalitChetnaManch,#BiharPolitics

Darbhanga Yagyopaveet News: दरभंगा में ऐतिहासिक यज्ञोपवीत संस्कार: मंत्री-सांसद होंगे मौजूद, जानें पूरा कार्यक्रम और महत्व!

दरभंगा के पहाड़ी मठ में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह आयोजन धार्मिक सद्भाDarbhangaNews,YagyopaveetSanskar,BiharReligiousEvent

Darbhanga Medical News: BOACON 2027: दरभंगा में डॉक्टरों का बड़ा जमावड़ा, सफल आयोजन के लिए बनी रणनीति!

दरभंगा में BOACON 2027 की तैयारियों को लेकर बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए और सफल आयोजन#DarbhangaMedicalNews,#BOACON2027,#BiharOrthopaedics

Bettiah Crime News: बेतिया में बेटे की निर्मम हत्या: मां और भाई ही निकले कातिल, लाश जलाई, प्रूफ़ मिटाया… मगर! खुला MUDER का राज

पश्चिमी चंपारण के मनुआपुल में एक युवक शैलेश तिवारी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में उसकी मां और बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह माम#BettiahCrime,#BiharPolice,#FamilyMurder