मुंगेर जिले के कासिम बाजार थानाक्षेत्र के चुआबाग स्थित आमगाछी टोला में सोमवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सीआईएसएफ जवान की पत्नी दीपिका शर्मा (26 वर्षीय) को गोलियों से भून डाला।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
बदमाशों ने सिर में तीन गोली मारी, इससे महिला की मौत मौके पर हो गई। सुबह में हुई इस घटना के बाद आमगाछी टोला में दहशत बना हुई है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और पुराना विवाद बता रही है। महिला का पति रवि कुमार धनबाद में सीआइएसफ का जवान है।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका का पति रवि शर्मा सीआईएसएफ में है और झारखंड के धनबाद में पदस्थापित है। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा, दो मिस फायर गोली व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई भानू ने ससुराल वालों व अपनी मां के हत्यारों पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस और चार खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या में शामिल बदमाशों का पता नहीं चल सका है। हर एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई। कासिम बाजार थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि दीपिका अपने ससुराल आमगाछी में सास, देवर और आठ वर्षीय बच्ची के साथ रहती थी।
सोमवार की सुबह लगभग 05.30 बजे वह उठी और घर से सटे बारी स्थित शौचालय की तरफ बढ़ी। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने महिला पर फायरिंग शुरु कर दी। गोली लगते ही महिला आंगन में गिर पड़ी। जबकि अपराधी बारी होते हुए भाग निकले।
गोली की आवाज सुनकर महिला की सास गायत्री देवी, देवर छोटू शर्मा, फुफेरा देवर सुमित शर्मा कमरा खोलने का प्रयास किया। लेकिन कमरा को अपराधियों ने बाहर से बंद कर दिया था। जिसके बाद परिजन शोर मचाने लगे। शोर एवं गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला। लेकिन तब तक दीपिका शर्मा दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बारी की तरफ से एक अपराधी को भागते देखा गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
सूचना मिलने पर शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के लोहची से सुबह लगभग 10 बजे मृतका के भाई भानू कुमार व सोनू कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान भाइयों ने आरोप लगाया कि उसके पति का अफेयर दूसरी लड़की से है। ससुराल वाले व उसकी मां के हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी। क्योंकि उनकी मां के हत्याकांड का उनकी बहन चश्मदीद गवाह थी।
कासिम बाजार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुआबाग स्थित आमगाछी टोला में अपराधियों ने दीपिका शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना स्थल से पांच खोखा, दो मिस फायर कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। मृतक के भाई ने ससुराल वालों व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन अब तक ना तो फर्द बयान दिया और ना ही लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस अपने स्तर से हत्याकांड के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।