मई,11,2024
spot_img

बीजेपी नेता पहले मेयर प्रत्याशी पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ा लिया…दोहरे हत्या से सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर में सनसनीखेज घटना हुई है। यहां भाजपा नेता अरुण यादव ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद बीजेपी नेता ने खुद भी सुसाइड कर लिया। अरुण यादव ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा की है।

जानकारी के मुताबिक, अरुण यादव की पत्नी प्रीति कुमारी मेयर पद की उम्मीदवार थीं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव के प्रचार में जान से प्रीति कुमारी ने मना कर दिया था। इससे को लेकर कहासुनी हुई थी।

फिलहाल पुलिस मामले तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो देसी कट्टा बरामद किया है। कुछ लोगों का कहना है कि BJP नेता अरुण यादव का आपराधिक इतिहास रहा है लेकिन BJP से जुड़ने के बाद वे समाजसेवा के कामों में जुट गए। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:  Arvind Kejriwal Bail Hearing LIVE | Kejri के लिए खुला तिहाड़ का Wall, निकले बाहर, Supreme Court से Supreme राहत

जानकारी के अनुसार, मुंगेर शहर के लाल दरवाजा निवासी और भाजपा के जिला महामंत्री अरुण यादव उर्फ बड़ा बाबू ने गुरुवार की शाम अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोलीमार खुदकुशी कर की। दोनों का शव उनके बंद कमरे से बरामद किया गया है।

नेता अरुण यादव के रिश्तेदारों ने बताया कि बेटा पत्नी प्रीति को प्रचार करने के लिए भेजना चाहते थे। लेकिन लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए जाने से वह थक चुकी थीं। इसके बाद वह क्षेत्र में प्रचार के लिए कतरा रही थीं। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आज यह घटना हो गयी। वैसे, हत्या और खुदकुशी को लेकर स्थानीय लोग कई बातें कर रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| July 1 से British Laws का The End, 1 जुलाई से दरभंगा में नया आपराधिक कानून

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें