back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

पूर्व सरपंच की बेटी से शादीशुदा ड्राइवर का था इश्क…सामने आई ऑनर किलिंग…प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका, विरोध में 6 घंटे सड़क जाम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर है जो ऑनर किलिंग से जुड़ा है। यहां प्रेमी और प्रेमिका की दीपावली की रात हत्या कर दी गई है। साथ ही इसे खुदकुशी का रंग देने के लिए प्रेमी और प्रेमिका की लाश को बेगूसराय और लाखो रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर फेंक दिया गया है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इससे आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 फोरलेन को जाम कर दिया। बताया जाता है कि लाखो पंचायत के पूर्व सरपंच अयोध्याबाड़ी की नीलम देवी की पुत्री रुपम कुमारी का उसके चालक राजा डुमरी निवासी श्यामदेव पासवान का पुत्र नूनूबाबू पासवान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी से नाराज लड़की वालों ने दोनों की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकवा दिया। वैसे, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, प्रेमी शादीशुदा था। वह नूनूबाबू पासवान सरपंच पति कारेलाल राय का ट्रैक्टर चलाता था। इसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग कारेलाल रय की पुत्री रुपम कुमारी से चलने लगा।  लड़की के परिजनों ने इसका पूरा विरोध किया। कुछ दिनों पूर्व उसे नौकरी से भी हटा दिया।

मगर दीपावली की रात प्रेमी को जबदस्ती घर से रात में बुलाकर दोनों के साथ क्रूर वारदात को अंजाम दे डाला। रात में करीब दस बजे जब वह घर के समीप अपने दोस्तों के साथ पटाखा चला रहा था। लड़की पक्ष के लोग जबरदस्ती उसे ले गए तथा दोनों की हत्या कर दी।

लड़की पक्ष के कुछ लोग रात में करीब 11 बजे लड़का के घर पर आ गए और अपनी पुत्री को भगाने का आरोप लगाते हुए श्यामदेव पासवान को जबरन अपने साथ ले जाकर विभिन्न गांव में उसके रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने लगे। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे कहा गया कि दोनों का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। वहीं, ऑनर किलिंग आक्रोशित लोगों ने लेकर उचित न्याय दिलाने की मांग को लेकर वाजिदपुर बांध के समीप एनएच को जाम कर यातायात ठप कर दिया। करीब छह घंटे के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने सड़क जाम समाप्त कराया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें