spot_img

Karate World Cup: मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का अभिषेक रूस में सिल्वर मेडल, भारत का मान

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स दीपक कुमार। रूस के कराटे वर्ल्ड कप में बिहार की अनुष्का अभिषेक का धमाका हुआ है। मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का ने कराटे वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रच दिया है। अनुष्का अभिषेक ने भारत को सिल्वर मेडल पाते हुए कराटे वर्ल्ड कप में ताजिकिस्तान-उज़्बेकिस्तान-अर्मेनिया को शिकस्त दी। इसके साथ ही, रूस के विमपेल स्टेडियम में गूंजा भारत का नाम। अनुष्का अभिषेक का शानदार प्रदर्शन और छोटे शहर से निकली अनुष्का का रूस में लहराया भारत का परचम।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

कराटे वर्ल्ड कप 2025 में मुजफ्फरपुर की अनुष्का ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

रूस की राजधानी मॉस्को के विमपेल स्टेडियम में आयोजित कराटे वर्ल्ड कप 2025 (Karate World Cup 2025) में भारत की बेटी अनुष्का अभिषेक ने कमाल कर दिखाया। 13 वर्षीय अनुष्का ने सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया।

- Advertisement -

सिल्वर मेडल जीतकर किया भारत का नाम रोशन

अनुष्का ने ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और क्वार्टरफाइनल में अर्मेनिया के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उन्होंने मॉरीशस की खिलाड़ी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला रूस की खिलाड़ी से हुआ, जहां वह सिर्फ 3 प्वाइंट से पीछे रह गईं और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

- Advertisement -

मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा है। यह दूसरी बार है जब अनुष्का ने भारत का प्रतिनिधित्व (Represented India) किया है।

बचपन से ही खेलों में थी गहरी रूचि

मुजफ्फरपुर की अनुष्का को बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष लगाव था। उनके माता-पिता ने पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलों के लिए भी प्रेरित किया। परिवार के सहयोग और उनकी मेहनत ने अनुष्का को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और कोच को दिया है।

कोच को भी मिला ‘बेस्ट कोच अवॉर्ड’

कराटे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को भी वर्ल्ड फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट नारेक मनुक्यान ने ‘बेस्ट कोच अवॉर्ड (Best Coach Award)’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत के लिए गर्व का विषय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar

खाटू श्याम से लौट रहे परिवार पर काल का साया! राजस्थान में कार – ट्रक की टक्कर में 9 की मौत| ड्राइवर को झपकी...

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय एसयूवी ट#RajasthanRoadAccident,#KotaAccident,#KhatuShyamPilgrims

रोहतास के मंदिर में चोरों का तांडव! माता के मुकुट संग हनुमान जी की आंखें भी चुराईं, इलाके में हड़कंप

Rohtas Temple Theft: रोहतास जिले के प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर में शनिवार देर रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने माता के सोने के मुकुट, हार और हनुमान जी की सोने की आंखें चुरा लीं, जिससे#RohtasNews,#TempleTheft,#BiharCrime