spot_img

चलती ट्रेन पर हमला! Bettiah – Muzaffarpur Porbandar Express पर अंधाधुंध पथराव, AC Coach की खिड़की तोड़ी, यात्री सीट के नीचे छिपे! दरिंदगी की हद पार

spot_img
- Advertisement -

बेतिया के पास एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाज़ी! बाल-बाल बचे यात्री, शीशा चकनाचूर। चलती ट्रेन पर हमला! Bettiah – Muzaffarpur Porbandar Express एसी कोच की खिड़की तोड़ी, यात्री सीट के नीचे छिपे! दरिंदगी की हद पार। 12 लोगों के साथ सफर कर रहे बैंक अधिकारी के परिवार पर टूटा पत्थर! सीट के नीचे छिपे सब। ट्रेन में बैठे यात्रियों की जान सांसत में! रेलवे स्टेशन के पास अंधाधुंध पथराव।रेलवे की सुरक्षा हुई बेबस! यात्रियों पर हमला, बेतिया के पास टूटी कानून व्यवस्था@बेतिया,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बेतिया, देशज टाइम्स। पश्चिम चंपारण जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19270) पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। यह घटना बेतिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर हुई, जिसमें एसी कोच बी-4 की खिड़की का शीशा पूरी तरह टूट गया

- Advertisement -

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

घटना के वक्त ट्रेन दोपहर 3:15 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से रवाना होकर शाम 6 बजे बेतिया स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन से निकलते ही कुछ शरारती तत्वों ने कोच पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Drowning News: ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में डूबे दो किशोर, इलाके में हड़कंप; दोस्तों संग नहाने गए थे

पत्थर कोच के अंदर तक पहुंच गया, जिससे सीट पर बैठे यात्री डर के मारे सीट के नीचे छिप गए

बैंक अधिकारी का परिवार भी बाल-बाल बचा

घटना के समय एक बैंक अधिकारी अपने 12 परिजनों के साथ जयपुर यात्रा पर थे। खिड़की पर जोरदार पत्थर लगने से वे दहशत में आ गए और सभी सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगेकोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन मानसिक रूप से यात्रियों पर इसका गहरा असर पड़ा।

ट्रेन को रोककर की गई अस्थायी मरम्मत

नरकटियागंज स्टेशन पर ट्रेन को आपातकालीन रूप से रोका गया। रेलवे स्टाफ द्वारा टूटे शीशे को टेप से ढककर अस्थायी रूप से मरम्मत की गई। मरम्मत के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

आरपीएफ जांच में जुटी, CCTV से होगी पहचान

नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने कहा:

असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Ration Card News: बिहार में 5.57 लाख राशन कार्ड रद्द, मचा हड़कंप! जानें क्या है वजह और अपील का तरीका

Bihar Ration Card News: बिहार सरकार ने व्यापक जांच के बाद 5.57 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। अपात्र पाए गए लोगों पर हुई इस कार्रवाई के बाद राज्य में हड़कंप है

Madhubani Archaeological News: श्रीराम-जानकी की प्रथम मिलन स्थली मधुबनी की बागतराग तालाब की खुदाई में मिली 800 साल पुरानी देवी तारा की खंडित प्रतिमा,...

मधुबनी के फुलहर गांव में बागतराग तालाब की खुदाई के दौरान 800 साल पुरानी बौद्ध देवी तारा की खंडित प्रतिमा मिली है। इस ऐतिहासिक खोज ने इलाके में हड़कंप मचा दिया ह

गुरु पुष्य योग 2026: जून से दिसंबर तक बनेंगे कई शुभ योग, खरीदारी और नए कार्यों से होगी धन वर्षा

रांची में जून से दिसंबर 2026 तक कई शुभ योग जैसे गुरु पुष्य, रवि पुष्य, द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर योग बनेंगे। इन मुहूर्तों में सोना-चांदी खरीदना, नए कार्य और निवे

Patna Airport News: फ्लाइट पकड़ने से पहले यात्री के बैग में मिले जिंदा कारतूस, एयरपोर्ट पर खोखा

पटना एयरपोर्ट पर मुंबई जा रहे एक यात्री के बैग से 7 जिंदा कारतूस मिले, CISF ने उसे गिरफ्तार किया। वहीं, एक युवती के बैग से कारतूस का खोखा मिलने से भी हड़कंप मच