spot_img

दिल्ली से छठ पर आया था बिहार, एक सप्ताह तक दूल्हे को बनाकर रखा बंधक फिर करवा दिया पकड़उआ विवाह, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहारके नवादा जिले में पकड़ुआ या पकड़वा विवाह करवाने का मामला सामने आया है। दरअसल, इस तरह की शादी में लड़के की जबरन शादी करवा दी जाती है। ताजा मामला एक बार फिर से गया जिले का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां छठ पूजा में अपने घर आए युवक का पहले अपहरण किया गया और फिर जबरन उसकी शादी करा दी गई। इस दौरान लगभग एक सप्ताह तक युवक को बंधक बनाए रखा गया। बाद में युवक किसी तरह झूठ बोलकर वहां से निकलने में कामयाब हुआ और थाने में घटना की पूरी जानकारी दी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

क्या रहा है प्रचलन में 

बिहार में लगभग दो दशक पहले पकड़ूवा विवाह का प्रचलन आम था, जब बंदूक की नोंक पर किसी युवक का अपहरण कर जबरन उसकी शादी करवा दी जाती थी। लेकिन बीते कुछ साल में यह प्रचलन लगभग समाप्त हो गया था।
जिले के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी गुड्‍डू कुमार पिता उमाकांत प्रसाद ने नवादा नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पकड़ुआ शाद वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरबहना गांव में शंभु प्रसाद की पुत्री रानी कुमारी के साथ करा दी गई। थाने में आपबीती सुनाते हुए गुड्‍डू ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई।
युवक ने बताया कि उसे करीब एक सप्ताह तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया तथा प्रताड़ित किया गया। परीक्षा देने का बहाना बनाकर युवक वहां से भागकर अपने गांव आया और थाने में शिकायत की।
क्या है पूरा मामला : 
युवक ने बताया कि वह गुजरात के वापी स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। दिवाली के समय वह ‍अपने मौसा के यहां दिल्ली गया था, जो कि वहां फल बेचने का काम करते हैं। युवक ने कहा कि मौसा के पास में ही लड़की का बहनोई भी फल बेचने का काम करता है, वहां उसकी उससे जान-पहचान हो गई।
गुड्‍डू ने बताया कि इसी बीच छठ पूजा के लिए लड़की के बहनोई ने उससे सरबहना फल पहुंचाने का अनुरोध किया। जब वह फल लेकर वहां पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया और उसकी जबरन शादी करा दी गई।

 

लेकिन एक बार फिर से गया जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां छठ पूजा में अपने घर आए युवक का पहले अपहरण किया गया और फिर जबरन उसकी शादी करा दी गई। इस दौरान लगभग एक सप्ताह तक युवक को बंधक बनाए रखा गया। बाद में युवक किसी तरह झूठ बोलकर वहां से निकलने में कामयाब हुआ और थाने में घटना की पूरी जानकारी दी।

विरोध करने पर मारपीट भी की, फिर भरवाई मांग

युवक ने बताया कि 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदान के बाद रात में वह लड़की के भाई के साथ कमरे में सोया हुआ था। देर रात तकरीबन दो बजे दस की संख्या में गमछे से चेहरा ढके लोग पहुंचे और उसे उठाया। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डलवा दिया। इस दौरान उसने काफी विरोध किया। जिसपर उसके साथ मारपीट की गई। सिंदूर डलवाने के दौरान उन लोगों ने वीडियो भी बनाई और लड़की के साथ रहने का दबाव बनाया।

लड़की को भी उसके घरवालों व रिश्तेदार ने धमकाया
युवक ने बताया कि लड़की को भी उसके घर वालों ने खूब धमकाया। बातचीत करने पर लड़की ने उसे बताया कि परिवार वाले के दबाव पर शादी की है। लड़की पर उसके मां-पिता, मामा समेत अन्य रिश्तेदार शादी का दबाव बना रहे थे। परिवारवालों की जिद के आगे झुककर लड़की शादी को तैयार हुई।

गुजरात के प्राइवेट कंपनी में करता है काम

गुड्डू ने बताया कि वह गुजरात के वापी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दिवाली में दिल्ली अपने मौसा के पास गया था। दिल्ली में मौसा फल बेचने का काम करते हैं। पास में ही लड़की का बहनोई भी फल बेचता है। यहां उससे भी परिचय हो गया। नवादा आने के क्रम में लड़की के बहनोई ने छठ पूजा के लिए सरबहना में फल पहुंचाने का अनुरोध किया। जिस पर वह दिल्ली से फल लेकर नवादा आया। छठ पूजा की वजह से वह वहीं ठहर गया।

आधी रात को उठाया और फिर करवा दी शादी

युवक ने बताया कि 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदान के बाद रात में लड़की के भाई के साथ कमरे में सोया था। देर रात तकरीबन दो बजे गमछों से चेहरा ढंके 10 लोग पहुंचे और उसे उठाया। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डलवा दिया। गुड्‌डू ने काफी विरोध किया, जिस पर उसके साथ मारपीट की गई। सिंदूर डलवाने के दौरान उन लोगों ने वीडियो भी बनाया और लड़की के साथ रहने का दबाव बनाया।

युवती भी नहीं थी तैयार

युवक ने बताया कि लड़की को भी उसके घर वालों ने खूब धमकाया। बातचीत करने पर लड़की ने उसे बताया कि परिवार वाले के दबाव पर शादी की है। लड़कों को उसके मां-पिता, मामा समेत अन्य रिश्तेदार शादी का दबाव बना रहे थे। परिवारवालों की जिद के आगे झुककर लड़की शादी को तैयार हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey