back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

युवक को तेजाब से नहलाकर जिंदा जलाया, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, फायरिंग

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने एक युवक पर तेजाब डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पथराव किया।

- Advertisement -

मामले की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने पुलिस को भी निशाना बनाते हुए पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग की। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना की मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में यह घटना घटी है।

- Advertisement -

ग्रामीणों की मानें तो गांव के ही कुछ युवक मृतक को रविवार की सुबह घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद तेजाब डालकर उसे जिंदा जला दिया। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर पथराव किया।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने पथराव करते हुए कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की।घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं।

एसपी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। वहीं डीएसपी का कहना है कि शरीर का चमड़ा जला होने से प्रथम दृष्ट्या एसिड डाला हुआ लग रहा है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने से आक्रोशित होकर आरोपी के घर हमला बोल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 विश्व कप में Jasprit Bumrah का जलवा: क्यों हैं वो चुनौतियों के बादशाह!

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट के 'बूम-बूम' जसप्रीत बुमराह जब मैदान पर उतरते हैं, तो...

Bhagalpur News: भागलपुर के Jagdishpur में Central Government Team का तूफानी दौरा, विकास कार्यों की रफ़्तार देख हुए गदगद, दिए कई अहम निर्देश

Central Government Team: जैसे कोई सख्त शिक्षक होनहार छात्र की कॉपी जांचने आता है,...

Made in Korea Netflix पर क्यों देखें प्रियंका मोहन की यह दिल छू लेने वाली कहानी!

Made in Korea Netflix: दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर कोरियन ड्रामा तक, आजकल हर...

गुरुवार की शाम करें ये प्रभावी Thursday Remedies, घर आएगी सुख-समृद्धि

Thursday Remedies: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें