मई,3,2024
spot_img

Nepal Bus Accident | काठमांडू जा रही बस राप्ती पुल के नीचे गिरी, Bihar और UP के दो भारतीय नागरिकों समेत 12 की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

अररिया से बड़ी खबर है जहां बिहार सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल में दांग जिले के भालुवाड़ में भीषण बस हादसा हुआ है। बस में सवार 35 यात्रियों में से बारह यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, अन्य यात्री घायल हो गए हैं। जिनका इलाज भालुवाड़ में अस्पताल में कराया जा रहा है। जिनमे कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Nepal Bus Accident | यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी

पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा कि यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।” क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, भालूबांग में, फोन पर एएनआई से पुष्टि की गई।

Nepal Bus Accident | दुर्घटना में अतिरिक्त 22 यात्रियों को चोटें आई हैं

मृतकों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बस दुर्घटना में अतिरिक्त 22 यात्रियों को चोटें आई हैं। मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court News| आया Women Empowerment पर Supreme फैसला, Bar Association में अब महिलाओं को मिलेगा एक तिहाई आरक्षण

Nepal Bus Accident | अब तक सिर्फ आठ मृतकों की ही हुई है पहचान

जानकारी के अनुसार,मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भालूबांग में शुक्रवार की देर रात हुई इस दुर्घटना में अब तक केवल आठ मृतकों की पहचान हो पाई है।

Nepal Bus Accident | बस पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई

पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा कि यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।” क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, भालूबांग में, फोन पर पुष्टि की गई।

Nepal Bus Accident | दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने बताया

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लमही अस्पताल ले जाया गया है।  12 यात्री के मौत की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने भी की है। पुलिस के अनुसार सात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चार की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में और एक की मौत इलाज के दौरान होने की बात जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने कही।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

Nepal Bus Accident | मृतकों में अन्य चार लोगों की पहचान नहीं हो पायी है

मृतक की पहचान नेपालगंज के 60 वर्षीया कुसुम बस्नेत, मकवानपुर हेटौंडा के 35 वर्षीय शौरभ विष्ट, जुम्ला के चन्दनाथ 9 के 40 वर्षीय मुन बहादुर रावत, बांके के 30 वर्षीय रामवरण हरिजन,रुकुम गोतामकोट 9 के 25 वर्षीय दीपक डांगी, भारत के पूर्वी चंपारण के 67 वर्षीय योगेन्द्र राम, उत्तर प्रदेश के अतिकुल्ला खैरे निवासी 31 वर्षीय मुने और काठमांडू चन्द्रागिरि नगरपालिका-15 के 65 वर्षीय ताराकांत पांडेय की मृत्यु होने की बात पुलिस ने कही है। जबकि मृतकों में अन्य चार लोगो की पहचान नहीं हो पायी है।

Nepal Bus Accident | बस में कुल 35 यात्री थे सवार

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि नेपालगंज से काठमांडू की तरफ जा रहे भे1ख 3001 ख 3912 नंबर की बस राप्ती गांव पालिका–1 स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गयी थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

Nepal Bus Accident | घायल लोगों में कई की हालत गंभीर 

पुलिस के अनुसार, सात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई। एक की मौत इलाज के दौरान हुई। बस हादसे में घायल लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तुरंत ही राहत बचाव शुरू हुआ, घायलों को भालुवाड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें