मई,4,2024
spot_img

khagaria NH 31 पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों की मौत, आधा दर्जन घायल

spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया, देशज न्यूज। एनएच—31 पर बिहपुर के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagaria

 

तीन अन्य घायल खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा गांव के निवासी हैं। मृत महिलाओं की पहचान रीना देवी और रिंकू देवी के रूप में हुई है। दोनों सगी बहनें थीं। रीना देवी खगड़िया जिले के पसराहा गांव निवासी गणपति सिंह की पतोहू बतायी गयी हैं, जबकि रिंकू देवी की ससुराल पास के ही सोनडीहा गांव में थी।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagariakhagaria NH 31 पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों की मौत, आधा दर्जन घायलबताया जाता है कि रक्षा बंधन के दिन दोनों अपने भाई को राखी बांधने अपने मायका नवगछिया के कदवा गांव एक टेम्पो से जा रही थी‌ं। घटना की जानकारी मिलते ही खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष सभी घायलों को गोगरी अनुमंडल अस्पताल भेजने में सक्रिय हो गए।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagaria

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

इसी बीच नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इस घटना को लेकर पसराहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रालोसपा के खगड़िया जिला अध्यक्ष अमित कुमार मंटू ने मृतकाओं केे परिजनों को मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagariakhagaria NH 31 पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों की मौत, आधा दर्जन घायल

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Samastipur News| ग्रामीणों का भारी उपद्रव, पुलिस पर हमला, बनाया बंधक, वाहन के शीशे तोड़े...कोई नई बात नहीं है यहां...?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें