back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

RJD विधायक बच्चा पांडेय के खिलाफ नॉल बेलेबल वारंट,

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
सीवान जिला के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से RJD विधायक बच्चा पांडेय मुश्किल में फंस गए हैं। उत्तराखंड कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। दरअसल, बच्चा पांडे की अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसके लिए धान सिंह के फार्म से सामान मंगाए गए थे। नकदी के बदले पार्टी को चेक दिया गया था। धान सिंह ने जब अपने बैंक खाते में चेक भेजा तो बाउंस कर गया।

Advertisement

बड़ी खबर सीवान से है आरजेडी विधायक बच्चा पांडेय के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया है। यह वारंट उत्तराखंड के चंपावत जिले के सीनियर सिविल जज की ओर से जारी किया गया है।

इस आदेश में चंपावत जिले के पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि बच्चा पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया जाए।

जानकारी के अनुसार धन सिंह नाम के एक कारोबारी ने बच्चा पांडेय के विरुद्ध चेक बाउंस का एक मामला दर्ज करा रखा है, जिसकी केस संख्या 119/2023 है। इसी मामले की सुनवाई करने के बाद चंपावत जिला कोर्ट के सीनियर सिविल जज ने बच्चा पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

कई नोटिस के बावजूद आरजेडी विधायक बच्चा पांडेय कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद नाराज होकर उत्तराखंड के चंपावत सिविल जज की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

फिलहाल चंपावत के पुलिस अधीक्षक को आरजेडी विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। इधर, पुलिस ने अपनी कार्रवाई काफी तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धन सिंह का बच्चा पांडेय के साथ कारोबार का काम होता था। बच्चा पांडेय की एक निर्माण कंपनी है, जिसके लिए उसने धन सिंह से माल मंगवाया था। इस डील के लिए बच्चा पांडेय ने धन सिंह को नकद भुगतान के बदले चेक से पेमेंट किया था। जानकारी के अनुसार यह चेक बाउंस कर गया। इसी मामले में, कोर्ट ने बच्चा पांडेय के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें