सिलीगुड़ी, देशज न्यूज। एनजेपी थाना पुलिस व बिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सिलीगुड़ी से छिपे बिहार के सुपारी किलर उदय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष अभियान चलाकर सिलीगुड़ी के गोरा मोड़ से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार आरोपित को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर बिहार पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना जाएगी।
एनजेपी थाना सूत्रों के अनुसार उदय यादव बिहार के पटना का रहने वाला है। उस पर रूपए लेकर हत्या करने समेत कई गंभीर आरोप है। बिहार में कई हत्या के मामलों में पुलिस बिहार लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
बिहार पुलिस को ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी, उदय यादव उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में छिपे हुए थे। जिसके बाद बिहार पुलिस ने एनजेपी पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई करते हुए उदय यादव को गिरफ्तार कर लिया। (Notorious criminal of Bihar arrested from Siliguri in North)