झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में विधिक सेवा शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी, डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एडीजे तृतीय घनश्याम सिंह एवं प्राधिकार सचिव तेज कुमार प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने कहा कि विधिक सेवा शिविर का उद्धेश्य समाज के कमजोर लोगों को उनकी विधिक समस्याओं के साथ – साथ उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक करना है।
- Advertisement -
उन्होंने कहा, जो लोग न्यायालय तक नहीं पहुंच रहे हैं वहां लोक अदालत के माध्यम से पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आगामी नौ दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निपटारा करने की अपील की। जानकारी के अभाव में लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
- Advertisement -
डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। खासकर आयुष्मान कार्ड एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण योजना के बारे में विस्तार से बताया। वहीं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण,वरिष्ठों के सुरक्षा को लेकर कहा कि इसके लिए अनुमंडल स्तर पर कमिटी बनी हुई है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने बालश्रम, मानव तस्करी सहित अन्य गम्भीर विषयों पर भी जानकारी दी।
पाग दोपटा से किया गया सम्मानित:
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी आगत अतिथियों का झंझारपुर न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी ने पाग दोपटा से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकार सचिव व संचालन लोक अदालत कर्मी संतोष निशांत ने किया।
मौके पर झंझारपुर न्यायालय के एसीजेएम प्रथम प्रकाश कुमार सिन्हा, एसीजेएम द्धितीय विजय कुमार मिश्रा, एसडीजेएम सुशांत कुमार, मुंसिफ राजेश कुमार गौरव, मजिस्ट्रेट रोहन रंजन, अलका राय, रूबी कुमारी, रिंकी कुमारी, न्यायालय प्रबंधक सरफराज आलम, सुशांत चक्रवर्ती, अवकाश मिश्रा, दीपक कुमार, संतोष दत्त, पुलिस पदाधिकारी,झंझारपुर न्यायालय कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे
#DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati
Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध
#MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice
Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला
#DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews
Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा
#BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews