spot_img

Pashupati Paras | RLJP Bihar Politics News | परिवार में टूट…हार गए चचा….पशुपति पारस का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा…डूबती नाव?

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics News | परिवार में टूट…सालों के बंधन झट से टूटे। आवाज तो पहले से थी, खनक आज सुनाई पड़ी। एनडीए में दरार की एक लकींर खींची दिखी। इतना बड़ा परिवार और उसमें टूट की खबर के बीच हार गए चचा….बाजी मार ले गया भतीजा जहां पशुपति पारस का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा…डूबती नाव?

- Advertisement -

Bihar Politics News | बिहार में सीट बंटवारे के बाद परिवार टूट गया

जहां लोकसभा चुनाव में बिहार में सीट बंटवारे के बाद मोदी का परिवार टूट गया। नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पशुपति पारस ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में यह घोषणा की है। इसके साथ ही भतीजे की जीत हुई है जहां…

- Advertisement -

Bihar Politics News | पारस की नहीं रही पूछ

सोमवार को बिहार की सीटों का पार्टी के लिहाज से बंटवारा कर दिया गया। सभी 40 सीटों में से बीजेपी को 17 सीट, जेडीयू को 16 सीट, पांच सीट चिराग पासवान वाली लोजपा को और एक एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को दिया गया। मगर पारस के हाथ खाली रह गए। ऐसे में, बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पशुपति पारस आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Metro: पटना का 'कमांड सेंटर' तैयार, जानें कैसे हर यात्री का सफर होगा सुरक्षित और तेज!

Bihar Politics News | इस्तीफा देते हुए पारस ने कहा है कि

इस्तीफा देते हुए पारस ने कहा है कि उनके और उनकी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है। उन्हें एक भी सीट नहीं दी गई है। पशुपति कुमार पारस आज शाम चार बजे दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे। बताया गया है कि पशुपति पारस और उनकी पार्टी के नेता राजद के संपर्क में हैं लेकिन यहां भी बात बनने की संभावना बेहद कम है लेकिन राजनीति में कभी भी कुछ भी संभव है।

Bihar Politics News | मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई।

उन्होंने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ‘व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई है। इसके लिए मैं भारत सरकार के मंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूँ। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी आज भी एक बड़े नेता हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई। इसके लिए मैं भारत सरकार के मंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं।”

Bihar Politics News | पशुपति पारस की नाराजगी और इस्तीफे पर

पशुपति पारस की नाराजगी और इस्तीफे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि विजय सिन्हा ने कहा कि मोदी जी ने रामविलास पासवान के उत्तराधिकारी के रूप में चिराग को नहीं बल्कि पशुपति पारस को आगे बढ़ाया। अब चिराग को भी मौका मिलना चाहिए।

Bihar Politics News | हम पशुपति पारस की इज्जत करते हैं और उन्हें पूरा सम्मान देंगे

विजय सिन्हा ने कहा कि हम पशुपति पारस की इज्जत करते हैं और उन्हें पूरा सम्मान देंगे। किसी की कोई नाराजगी नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी सब को लेकर चलती है। हम सबका साथ और सबका विकास पर भरोसा करते हैं। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं जिनके नेतृत्व में काम करने में लोगों को गर्व महसूस होता है और पूरा देश गौरवान्वित है यह सौभाग्य का विषय है। मगर वह डूबती नाव में सवार होना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: बिहार ब्यूरोक्रेसी में भूचाल! नीतीश के करीबी IAS-IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, बदलेंगे समीकरण?

Bihar Politics News | पारस को ग़लतफ़हमी थी कि वे

वहीं आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि पारस को ग़लतफ़हमी थी कि वे रामविलास पासवान के उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि उत्तराधिकारी बेटा होता है, भाई नहीं। हालांकि उन्होंने पारस के आरजेडी में शामिल किए जाने की उम्मीद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM News: सम्राट चौधरी कैबिनेट: बिहार के सिर्फ 3 चौधरी…., सम्राट, बिजेंद्र और विजय चौधरी, जानें कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार

सम्राट चौधरी कैबिनेट: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)...

Bihar Circle Officers: सरकार का बड़ा एक्शन, दरभंगा समेत 41 CO निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी लिस्ट

Bihar Circle Officers: बिहार में नीतीश सरकार ने अंचल अधिकारियों पर बड़ा शिकंजा कसा...

Darbhanga News: बेनीपुर में ‘फायर सेफ्टी वीक’ का आगाज, अग्निशमन विभाग देगा आग से बचाव के गुर

Fire Safety Week: बेनीपुर में अग्निशमन विभाग ने एक खास मुहिम का आगाज किया...

Bihar Politics: अनंत सिंह की शराबबंदी पर बड़ी बात, मोकामा के बाहुबली विधायक ने नए CM Samrat से रखी बड़ी मांग, नीतीश पर भी...

अनंत सिंह शराबबंदी: बिहार की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले मोकामा के...