spot_img

Patna High Court Advocate Association का चुनाव 7 अप्रैल को, 144 ने झोंकी ताकत, अध्यक्ष के 15 उम्मीदवार, होर्डिंग, फलैक्स से पटा पूरा हाई कोर्ट परिसर

spot_img
- Advertisement -

पटना हाईकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 7 अप्रैल को होगा। एसोसिएशन के 30 पदों के लिए कुल 144 प्रत्याशियों ने अपनी पूरी शक्ति जीत के लिए लगा दी है। इसबार अध्यक्ष पद के लिए पंद्रह उम्मीदवार मैदान में हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना हाइकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन के 30 पदों के लिए सात अप्रैल को होने वाले चुनाव में 144 प्रत्याशियों ने अपनी पूरी शक्ति अपनी अपनी जीत के लिए लगा दी है। निर्वाचन अधिकारी वरीय अधिवक्ता अंजनी कुमार ने बताया कि एडवोकेट एसोसिएशन में सात अप्रैल को होने वाला चुनाव सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा। मतों की गिनती आठ अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू की जाएगी।

- Advertisement -

इस बार के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने और अपने पक्ष में वोट देने के लिए लुभाने में लगे हैं। इस बार के चुनाव में चारों तरफ होर्डिंग, फलैक्स से पूरा हाई कोर्ट परिसर के साथ साथ बार कॉउंसिल भवन भी पट गया है।

- Advertisement -

इस चुनाव में अध्यक्ष के 1 पद के लिए 15 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए 28 उम्मीदवार, महासचिव के 1 पद के लिए 13 उम्मीदवार, संयुक्त सचिव के 3 पद के लिए 25 उम्मीदवार है। सहायक सचिव के 3 पद के लिए 16 उम्मीदवार , कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए 6 उम्मीदवार, ऑडिटर के 2 पद के लिए 2 दो उम्मीदवार, सीनियर एग्जीक्यूटिव के 5 पद के लिए 8 उम्मीदवार, एग्जीक्यूटिव के 7 पद के लिए 21 उम्मीदवार, निगरानी के 3 पद के लिए 7 उम्मीदवार और लाइब्रेरी कमेटी के 1 पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं।

प्रत्याशी मतदाता अधिवक्ताओं के घर और चैंबर के साथ साथ  कोर्ट में उनके बैठने वाले टेबल  पर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। एसोसिएशन के होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष के 1 पद के लिए 15 उम्मीदवार
उपाध्यक्ष  के तीन पद के लिए  28 उम्मीदवार, महासचिव के 1 पद के लिए 13 उम्मीदवार, संयुक्त सचिव के 3 पद के लिए 25 उम्मीदवार, सहायक सचिव के 3 पद के लिए 16 उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए 6 उम्मीदवार, ऑडिटर के 2 पद के लिए 2 दो उम्मीदवार, सीनियर एग्जीक्यूटिव के 5 पद के लिए 8 उम्मीदवार, एग्जीक्यूटिव के 7 पद के लिए 21 उम्मीदवार, निगरानी के 3 पद के लिए 7 उम्मीदवार और लाइब्रेरी कमेटी के 1 पद के लिए तीन उम्मीदवार अपने अपने भाग्य को आजमा रहे हैं।

हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां दिन प्रतिदिन  तेज होती दिखाई दे रही है। इस बार के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने और अपने पक्ष में वोट देने के लिए लुभाने में  लगे हैं। चुनावी रंगत के चलते न्यायालय परिसर में वकीलों के नए नए चेहरे रोज दिखने भी प्रारंभ हो गए हैं। परिसर में मुवक्किलों से ज्यादा वकीलों की भीड़ दिखने लगी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में मानसून का कहर: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में उमस से लोग बेहाल!
यह चुनाव कोविड काल के बाद करीब चार वर्ष के अंतराल पर हो रहा है। जिसकी वजह से लगभग सभी अधिवक्ता चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेकर  वकीलों के हित में काम करने वाले प्रत्याशियों को  जीताना चाह रहे है। चुनावी हलचलों  की जानकारी लेने पर यह जानकारी मिली की  ध्यक्ष   पद के लिए वरीय अधिवक्ता  राजेंद्र नारायण, राजीव कुमार वर्मा, विंध्यकेशरी कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रेम कुमार झा, और अरुण कुशवाहा में मुकाबला है।
उपाध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारों में द्विवेदी सुरेंद्र, राम जीवन प्रसाद, शंभु शरण शर्मा, मनोज कुमार सिंह के बीच  सीधी टक्कर है। इन्हीं में से कोई भी तीन व्यक्ति उपाध्यक्ष बन सकता है। वैसे द्विवेदी सुरेंद्र को सभी अधिवक्ताओं का समर्थन मिल रहा है। द्विवेदी सुरेन्द्र अधिवक्ताओं के हित में हमेशा आवाज उठाते रहे हैं और उनके लिए संघर्ष भी करते रहे हैं। इसका फायदा इन्हें इस चुनाव में स्पष्ट मिलता नजर आ रहा है।

सेक्रेटरी जेनरल के लिए पुरुषोतम कुमार दास, जय शंकर प्रसाद सिंह, शारदानंद मिश्र,राम संदेश राय,पुनम कुमारी सिंह,शत्रुघ्न पांडेय और राकेश कुमार सिन्हा के बीच कड़ी टक्कर है। गेंद  किसके पाले में जाएगा यह कहना बहुत ही मुश्किल है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Jan Dhan Accounts: बड़ी खबर! बिहार ने रचा इतिहास, Gujrat भी रह गया पीछे, जन धन खातों में जमा हुए 30 हजार करोड़ से ज्यादा, समझिए गणित

संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए  रणविजय सिंह, विकास तिवारी, पूनम कुमारी, रजनी, राजीव नयन और  संजीव कुमार मिश्रा के बीच ही मुकाबला है। इस पद  पर अधिवक्ता रणविजय सिंह को  अधिवक्ता कल्याण समिति के महामंत्री होने का फायदा मिल रहा है। अधिवक्ताओं के बीच में इस बात की भी चर्चा है कि रणविजय सिंह ने बिहार के अधिवक्ताओं के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Park News: भागलपुर में नया पार्क: 2.32 करोड़ से बदलेगी टीएनबी कॉलेजिएट मैदान की लेटेस्ट तस्वीर!

सहायक सचिव के लिए राजेश कुमार,चौबे, राकेश रंजन,राजनीश चंद्रा,नलिन कुमार,श्यामेशवर कुमार सिंह, और महिला उम्मीदवार श्वेता सिंह  के बीच ही टक्कर  है। कोषाध्यक्ष पद पर शिखा रॉय,पुष्पा सिन्हा को सुजाता कुमारी सिन्हा टक्कर दे रही है।

महेन्द्र कुमार वर्मा व नन्द कुमार भी अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर सीनियर कार्यकारी सदस्य पद को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं। कार्यकारिणी  के 7 पदों के लिए  उदय प्रसाद, शिवशागर शर्मा ,अनिता कुमारी, नीतू कुमारी,मुकुल प्रकाश, वाशी अख्तर भी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील अधिवक्ता मतदाताओं से कर रहे हैं। विजिलेंस सदस्य के लिऐ उपेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार चक्रवर्ती एवं शशि शेखर तिवारी लड़ाई में बने हुए है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saharsa Death News: नेपाल में हुई Roshan Anand Sir के भाई प्रिंस यादव का सहरसा में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार, परिवार...

Saharsa Death News: सहरसा के धमसेना गांव निवासी प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके भाई रौशन आनंद ने इस मामले में निष्पक्ष CBI जांच कीSaharsaNews,PrinceYadavDeath,CBIDemand

Darbhanga News: दरभंगा जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: लिफ्ट में फंसे 14 यात्री, मचाया शोर, मची अफरा-तफरी, ऐसे बची जान!

Darbhanga News: दरभंगा जंक्शन पर एक लिफ्ट में 14 यात्री फंस गए, जिन्हें जीआरपी और आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित बाहर निकाला। ओवरलोडिंग के कारण हुई यह घटना, सुरक्षाकर्मिDarbhangaNews,LiftAccident,GRP_RPF

Bhagalpur Rail Bridge: बड़ी खबर: भागलपुर में गंगा पर 2.44 KM डबल लाइन रेल पुल, जानें कब से शुरू होगा काम?

Bhagalpur Rail Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर 2.44 किलोमीटर लंबे डबल लाइन रेल पुल का निर्माण नवंबर से शुरू होगा। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लBhagalpurRailBridge,VikramshilaKateria,BiharInfrastructure

Bihar Jan Dhan Accounts: बड़ी खबर! बिहार ने रचा इतिहास, Gujrat भी रह गया पीछे, जन धन खातों में जमा हुए 30 हजार करोड़...

Bihar Jan Dhan Accounts: प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जन धन खातों की संख्या और जमा राशि के मामले में बिहार देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जिस#BiharJanDhan,#FinancialInclusion,#PMJDY