अप्रैल,28,2024
spot_img

बिहार बजट : वित्त वर्ष 2022-23 में बजट का आकार 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख, बजट में 6 सूत्रों पर जोर, 16.5% होगा शिक्षा पर खर्च, दरभंगा में बनेगा मेगा सेंटर

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को उप मुख्यमंत्री-सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा-विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया।

 

तारकिशोर प्रसाद ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र के एक संस्कृत श्लोक से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कविता- यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना होता है। पूछा चिड़िया से… कैसे बना आशियाना? बोली-भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाना होता है। सरकार ने विकास का 6 सूत्रीय मॉडल पेश किया।

बिहार में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश

बिहार में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश, इस वित्तीय वर्ष में बढ़ा बिहार का बजट आकार।तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति। घर तक पक्की नली-गलियां। स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत सभी जिला मुख्यालय में वृद्धाश्रम तैयार किया जाएगा। बहुमंजिला आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Kishanganj Crime News| ये कैसी लापरवाही... चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ASI की पिस्टल चोरी

तारकिशोर प्रसाद ने बजट आकार के बारे में कहा कि बिहार का 2022-2023 का बजट- 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रहेगा। इसमें राजकोषीय घाटा को 3.5 प्रतिशत तक रखने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट- 39,191 करोड़ रुपये दिया गया है, जो कुल बजट का 16.5 प्रतिशत है।

45 मिनट तक वित्त मंत्री ने बजट भाषण दिया। पिछले बार 54 मिनट तक दिया था। छह सूत्रों के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग व उद्योग विकास, कृषि, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का विकास, जनकल्याणकारी योजना पर फोकस। बजट में सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान जताया गया है।2022-23 9.7 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान जताया गया है।

बिहार बजट 2022: आज पेश होगा बिहार का बजट, मिलेगी राहत या लगेगा झटका?बजट में स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति दी गई।घर तक पक्की नली-गलियां।स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत सभी जिला मुख्यालय में वृद्धाश्रम तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में गेंहू खरीद की स्पीड बढ़ेंगी, किसान पैक्स से जुड़ें, होगी पहल

बहुमंजिला आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह तैयार किया जा रहा है। ड्रैनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 550 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण पर अविवाहित महिला को 25 हजार, स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की मदद की जा रही है। 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सात निश्चय-2 योजना के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बाजार के रुप संस्थानों में गुणवत्ता अनुरूप प्रशिक्षण के लिए 89 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का चयन किया। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना, आईआईटी पटना नॉलेज पार्टनर, दरभंगा, पटना नालंदा में मेगा सेंटर बनेगा। हर प्रमंडल में टूल रूम होंगे। हर घर नल का जल के तहत 57,603 वार्डों में काम पूर्ण करा लिया गया है। 2022-23 में इसके लिए 1 हजार 110 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया है।

आर्थिक हल युवाओं को बल योजना के तहत 1 लाख 66 हजार 500 योजनाओं के लिए 4500 करोड़ स्वीकृत किया है। अब तक 14,989 ऋण वितरित किया गया है। 1 लाख 17 हजार 230 स्टूडेंट्स के लिए 700 करोड़ का प्रावधान स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | पछुआ वाली आग ले गई बेटी की शादी की खुशियां...दो घरों में 5 लाख कैश, लाखों के सामान भस्म...कैसे होगी अब बिटिया की एक मई की शादी...

बीजेपी विधायक बचौल के बयान पर विधानसभा में हंगामा

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हो रही है। सत्ता पक्ष ने राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं विपक्ष बीजेपी विधायक बचौल से माफी मांगने की बात पर अड़ा।

इससे पहले बजट पेश करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र के एक संस्कृत श्लोक से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कविता- यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना होता है। पूछा चिड़िया से… कैसे बना आशियाना ? बोली-भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाने से किया। बजट में सरकार ने विकास का 6 सूत्रीय मॉडल पेश किया। शिक्षा और उद्योग पर जोर दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें