मई,4,2024
spot_img

ये हैं डिप्टी सीएम तारकेश्वर, 2005 से 2010 के बीच बढ़े सिर्फ 1 साल, अब 5 वर्षों में बढ़ गए 12 साल

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। येे हैं बिहार के नए डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद। नीतीश कुमार की नई टीम के नए मेंबर। मगर पहले मेवालाल फिर अशोक र्चाैधरी और अब डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद को लेकर नया बबेला खड़ा हो गया है।

विपक्षी राजद ने इसे भाजपाई उपमुख्यमंत्री का उम्र घोटाला कहा है। राजद के साथ-साथ समूचे विपक्ष ने नैतिकता की दुहाई देने वाले जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने डिप्टी सीएम को बर्खास्त करने की मांग की है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सुशील मोदी की जगह उप मुख्यमंत्री बनाए गए तारकेश्वर प्रसाद इन दिनों उम्र विवाद में फंस गए हैं। वित्त विभाग भी संभालने वाले तारकिशोर प्रसाद मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर पर हैं जो अब हलफनामे में अपने उम्र को लेकर विवाद में हैं।  2005 से 2020 के बीच पांच वर्षों में उनकी उम्र महज एक साल बढ़ी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News Today | बेनीबाद पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की गई पिकअप वैन के साथ 2 गिरफ्तार

इसका खुलासा 2005 के विस चुनाव के समय दिए गए हलफनामे से हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी उम्र 48 साल बताई थी। लेकिन पांच वर्ष बाद जब 2010 में चुनाव हुए, इनकी उम्र महज एक साल बढ़ी और वह महज 49 के हो गए। पांच साल बाद जब 2015 में चुनाव हुआ तो उनकी उम्र पांच साल के बजाए तीन वर्ष ही बढ़ी।

2010 में वह 49 साल के थे, वहीं 2015 में 54 की जगह 52 साल के ही रहे।  2015 से 2020 के बीच उनकी उम्र अचानक पांच के बजाए 12 वर्ष बढ़ गई। यानी 2005 से 2015 के बीच उनकी उम्र महज चार साल बढ़ी थी, वहीं अंतिम पांच वर्षों में 12 साल की बढ़ोतरी हो गई। इस बार हुए चुनाव में दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 64 साल बताई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें