मई,5,2024
spot_img

#CoronaEnfectioninBihar-फिर मिले कोरोना के 3257 नए मरीज,10 की मौत, दरभंगा में मिले 55

spot_img
spot_img
spot_img

रिकवरी रेशियो पहुंचा 75.01, राज्यभर में हुई 1.08 लाख सैंपल की जांच,करीब 85 हजार मरीज मात दे चुके कोरोना की बीमारी को, जानिए पूरा चौबीस घंटे का अपडेट      

पटना, देशज न्यूज। जानलेवा कोरोना वायरस के  संक्रमण ने अब बिहार में दोहरा कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक तरफ इसके संक्रमण की चपेट में  प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना से होने वाली  मौत का आंकड़ा भी लगातार ऊंचा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के संक्रमित नए मरीजों की जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को राज्य भर में कोरोना संक्रमित कुल 3257 नए मरीजों की पहचान की गई है। साथ ही पिछले 24 घंटों में सूबे भर में कुल 10 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Samastipur News| ग्रामीणों का भारी उपद्रव, पुलिस पर हमला, बनाया बंधक, वाहन के शीशे तोड़े...कोई नई बात नहीं है यहां...?

इस नए आंकड़े के बाद बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1,12,759 हो गई है बिहार में फिलहाल 31,460  कोरोना के एक्टिव मरीज हो चुके हैं जबकि सूबे में अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 568 हो गई है।     

 

राहत की बात यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 4034 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई है बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर  कुल 1,08,179  सैंपल की जांच की गई है इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 20,08,149 जा पहुंचा है

यह भी पढ़ें:  Railway News| Bihar News| विशेष किराए पर चलेंगी Summer Special Trains... यात्रियों कृपया ध्यान दें,Darbhanga, Madhubani, Samastipur के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, Sleeper Class और General Second Coach के साथ

 

बिहार में अबतक 84578 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं रिकवरी रेशियो 75.01 फ़ीसदी है स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को राजधानी पटना से सबसे ज्यादा 427  नए मरीज सामने आए हैं ।CoronaEnfectioninBihar।

 

इसके अलावा बेगूसराय में 103, पूर्वी चंपारण में 181, मधुबनी में 115, मुजफ्फरपुर में 173, पूर्णिया में 104, रोहतास में 118, सहरसा में 108, सीतामढ़ी में 113, अररिया में 74, अरवल में 40, औरंगाबाद में 49, बांका में 27, भागलपुर में 70, भोजपुर में 58, बक्सर में 39, दरभंगा में 55, गया में 78, गोपालगंज में 36, जमुई में 22, जहानाबाद में 54, कैमूर में 23, कटिहार में 86,खगड़िया में 42, किशनगंज में 54, लखीसराय में 53, मधेपुरा में 53, मुंगेर में 46, नालंदा में 74, नवादा में 26, समस्तीपुर में 36, सारण में 98, शेखपुरा में 37, शिवहर में 10, सीवान में 60,सुपौल में 46, वैशाली में 37 और पश्चिमी चंपारण में 59 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। CoronaEnfectioninBihar।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| फिर चड्डी-बनियान गैंग... बांस के सहारे आतंक...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें