अप्रैल,30,2024
spot_img

छठ के बाद बिहार से लौटने के लिए रेलवे की 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें रूट्स, टाइमिंग

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय त्योहार आज संपन्न हो गया। कोरोना के इस दौर में भी रेलवे ने भी छठ पूजा (Puja Special Train) पर बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया।

अब पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) ने ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए बिहार से 23 नवंबर से 30 नवंबर के बीच 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का ऐलान IRCTC/Indian Railways किया है।छठ के बाद बिहार से लौटने के लिए रेलवे की 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें रूट्स, टाइमिंग

रेलवे की तरफ से ट्वीट किया गया, ‘छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा 06 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद एवं हावड़ा, जयनगर से LTT एवं उधना, रक्सौल से LTT (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) और दरभंगा से अहमदाबाद के लिए खुलेंगी।

यह भी पढ़ें:  kk Pathak | Bihar News | हेडमास्टरों पर अब होगा FIR...

इन ट्रेनों में IRCTC की टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in से यात्री टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. अलग-अलग स्टेशनों से खुलने और गुजरने वाली इन गाड़ियों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

 

पूजा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट (Puja Special Train List)

ट्रेन संख्या                          कहां से कहां तक
05269                        मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद (गुरुवार) 26 नवंबर को
05270                         अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर रविवार 29 नवंबर को चलेंगी
(दोनों ट्रेनें 15269/15270 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी)

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

05272                          मुजफ्फरपुर से हावड़ा (मंगलवार) 24 नवंबर को
05271                          हावड़ा से मुजफ्फरपुर (बुधवार) 25 नवंबर को चलेंगी
(दोनों ट्रेनें 15272/15271 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी)

05547                           जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (सोमवार) 23 नवंबर से 30 नवंबर तक
05548                           लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर (गुरुवार) 26 नवंबर से 03 दिसंबर तक
(दोनों ट्रेनें गाड़ी संख्या 15547/15548 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी)

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

05267                          रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (शनिवार) 28 नवंबर को चलेंगी
05268                         लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रक्सौल (मंगलवार) 1 दिसंबर को चलेंगी
(ये ट्रेनें गाड़ी संख्या 15267/15268 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी)

05559                          दरभंगा से अहमदाबाद (बुधवार) 25 नवंबर को चलेंगी
05560                        अहमदाबाद से दरभंगा (शुक्रवार) 27 नवंबर को चलेंगी
(दोनों ट्रेनें 15559/15560 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें