मई,6,2024
spot_img

बिहार में जदयू का स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान शुरू, राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प

spot_img
spot_img
spot_img

दयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को पूरे बिहार में स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने न्याय के साथ विकास को संभव करके दिखाया है।

 

हमारे नेता ने बिहार का पुराना गौरव लौटाया है। जदयू के सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपने नेता और अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

मधेपुरा जिला जदयू की ओर से स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान
मधेपुरा जिला जदयू की ओर से स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को लेकर जो उत्साह सबों ने दिखाया है, उससे अभिभूत हूं। हम सबके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने न्याय के साथ विकास को संभव करके दिखाया है। पार्टी के विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी है कि पार्टी आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो। हमें जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है। इन लक्ष्यों को ध्यान में रखकर वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित साथियों को विशेष प्रभार दिया गया है। हमें विश्वास है कि अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

उन्होंने कहा कि पार्टी के विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी है कि पार्टी आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो। हमें जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है। इन लक्ष्यों को ध्यान में रखकर वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित साथियों को विशेष प्रभार दिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।

प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि यह अभियान जिलों के साथ ही प्रखंडों और पंचायतों में भी चलेगा। मुख्यमंत्री में आस्था रखने वाले सभी साथी इस पूर्णत: स्वैच्छिक अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दल के साथियों एवं समर्थकों ने उन्हें अपने-अपने योगदान का चेक सौंपा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही सभी जिलों में भी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला संग्रह प्रभारी की उपस्थिति में इस अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा गया।

राष्ट्रीय बनाने का लिया संकल्प
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी है कि पार्टी आर्थिक रूप से भी मजबूत हो। हमें जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है। इन लक्ष्यों को ध्यान में रखकर हमने वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित साथियों को विशेष प्रभार दिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।

अभियान में सहयोग देने की अपील
प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने इस मौके पर कहा कि अभियान की शानदार शुरूआत के लिए दल के साथी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिलों के साथ ही प्रखंडों और पंचायतों में भी चलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था रखने वाले सभी साथी इस पूर्णतः स्वैच्छिक अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें