मई,6,2024
spot_img

तेजस्वी ने मनाया मगर नहीं माने रघुवंश बाबू, जदयू ने कहा आ जाइए हमारे घर स्वागत है

spot_img
spot_img
spot_img

कहा, वापस नहीं लेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, रामा सिंह की राजद में एंट्री की खबर से नाराज हैं पूर्व केन्द्रीय मंत्री

पटना, देशज न्यूज। पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने की चर्चा से नाराज चल रहे राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपने फैसले पर अडिग हैं। वह उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।

 

बिहार विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजद नेतृत्व ने अपने पुराने नेता को मनाने की कोशिश कीलेकिन यह कोशिश नाकाम हो गई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस संबंध में रघुवंश बाबू से मुलाकात की थी। इसके बाद भी रघुवंश बाबू ने अपना फैसला न बदलने की बात कही। इधर, जदयू ने रघुवंश बाबू से आने का न्यौता दिया। कहा, आइए हमारे घर स्वागत है। Raghuwansh rejects Tejaswi offer

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

 

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी तो मैंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस नहीं लिया है। अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया है। अस्पताल से छुट्टी मिलती है तो मीडिया को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दूंगा।

रामा सिंह की राजद में एंट्री की बात से नाराज हैं रघुवंश बाबू 
रघुवंश प्रसाद की गिनती लालू प्रसाद के सबसे करीबी और राजद के दूसरे नंबर के नेता के रूप में होती रही है। चारा घोटाला मामले में सजा होने के बाद से लालू रांची में हैं। पार्टी का नेतृत्व अब उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के हाथ में है। Raghuwansh rejects Tejaswi offer

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

 

रामा सिंह और रघुवंश सिंह दोनों वैशाली जिले के हैं। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। रामा सिंह ने वैशाली से लोकसभा चुनाव 2014 लोजपा से टिकट पर लड़ा था।Raghuwansh rejects Tejaswi offer

 

इस दौरान उन्होंने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को शिकस्त दी थी। इसके बाद 2019 के चुनाव के दौरान पार्टी ने उनकी जगह वीणा देवी की टिकट दे दिया। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में रामा सिंह लोजपा को अलविदा कहने के बाद कोई बड़ी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। 22 जून को तेजस्वी यादव की मुलाकात रामा सिंह से हुई थी। इसके बाद रामा सिंह के राजद ज्वाइन करने की चर्चा शुरू हो गई।Raghuwansh rejects Tejaswi offer

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

अपने धुर विरोधी के राजद में शामिल कराने की कोशिश से नाराज रघुवंश प्रसाद ने 23 जून को राजद के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में लालू ने इस मामले में दखल दिया और तेजस्वी को अपना फैसला बदलना पड़ा। फिलहालराजद में रामा सिंह की एंट्री को टाल दिया गया है।Raghuwansh rejects Tejaswi offer

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें