मई,5,2024
spot_img

बिहार में तेजी से गिर रहा है तापमान, तेज बर्फीली हवाओं के चलने से अभी और गिरेगा पारा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं की गति तेज होने के कारण बिहार के मौसम का मिजाज विगत बुधवार से बदल गया है। तेज बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में बड़ी ( Temperature is fast falling in Bihar, mercury will fall due to strong icy winds) गिरावट देखने को मिल रही है। मकर संक्रांति की सुबह भी पटना सहित राज्‍य के कई भागों में कोहरा व धुंध छाया रहा।

मौसम के अभी और ठंडा होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। बुधवार को राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार को पटना का अधिकतम ( Temperature is fast falling in Bihar, mercury will fall due to strong icy winds)  तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पटना में गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन आकाश में कोहरे व धुंध के साथ सुबह हुई। आगे आसमान साफ होने के साथ तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना व्यक्त की गई। पारा गिरने के कारण फिलहाल भीषण ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। देश के ( Temperature is fast falling in Bihar, mercury will fall due to strong icy winds)  उत्तर-पश्चिम भाग से बह रही बर्फीली हवा की गति 18 किमी प्रति घंटे से भी अधिक है। इस कारण ठंड व ठिठुरन की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के पूर्वी भागों के एक-दो स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के ( Temperature is fast falling in Bihar, mercury will fall due to strong icy winds)  साथ गया सबसे ठंडा और 23.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबौर सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

बीते पांच दिनों के तापमान पर डालते हैं नजर

                 अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

10 जनवरी –             27 डिग्री                 16 डिग्री

11 जनवरी –             26 डिग्री                 12 डिग्री

12 जनवरी –             25 डिग्री                 10 डिग्री

13 जनवरी –             19 डिग्री                 08 डिग्री

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

14 जनवरी –             19 डिग्री                 08 डिग्री

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें