मई,5,2024
spot_img

School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग…अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

स्कूल प्रबंधन अपने अनुसार सुबह स्कूल खुलने का समय तय करेंगे। लेकिन, स्कूल के बंद होने का समय आदेश में स्पष्ट कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

School Timing| Bihar News| भीषण गर्मी ने लोगों की जिंदगी फिलहाल बदल दी है। सुबह आठ बजे से उगते सूर्य की धधक शाम पांच बजे के बाद ही थोड़ा बहुत राहत बख्शने के फिलहाल मूड में है। मौसम विभाग और वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी एक सप्ताह बिहार भीषण लूट की थपेड़ों में लिपटा रहेगा। उससे उबरेगा नहीं, उझता ही जाएगा। ऐसे में स्कूलों का समय घटा दिया गया है। फिर से स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गईं हैं।…

School Timing| Bihar News| वर्ग 1 से लेकर 12वीं तक के लिए कक्षाओं का समय बदल गया है

अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी जहां वर्ग 1 से लेकर 12वीं तक के लिए कक्षाओं का समय बदल गया है। ऐसा Patna DM शीर्षत कपिल अशोक (sheershat kapil ashok) के नए आदेश से हुआ है। पटना के स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की कक्षाएं अब सुबह 10.30 बजे के बाद नहीं लगेंगी। वहीं बड़े बच्चों के लिए कक्षाएं बंद होने का समय 11.30 बजे तक का निर्धारित किया गया है।

School Timing| Bihar News| सभी स्कूलों में 10.30 बजे तक ही पढ़ाई होंगी। 11वीं और 12वीं की कक्षा 11.30 बजे तक ही चलेंगी

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना के स्कूल के टाइमों में फिर बदलाव किया गया है। अब पटना में सभी स्कूलों में 10.30 बजे तक ही पढ़ाई होंगी। 11वीं और 12वीं की कक्षा 11.30 बजे तक ही चलेंगी। वर्ग 1 से 9वीं तक की कक्षाएं स्कूल खुलने के समय से सुबह 10.30 बजे तक ही लगाई जा सकेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे तक इन वर्गों की कोई कक्षा नहीं लगेगी। इसी तरह 10वीं, 11वीं और 12वीं वर्ग तक की कक्षाएं स्कूल खुलने के समय से सुबह 11.30 बजे तक ही लगाई जा सकेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे तक इन वर्गों की कोई कक्षा नहीं लगेगी

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में...?

School Timing| Bihar News| नए आदेश के अनुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए

पटना डीएम के नए आदेश के अनुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के सभी स्कूलों को सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के लिए हैं। इससे पहले यह समय 11.30 बजे तक था, लेकिन अब इसे और कम कर दिया गया है। इससे स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावक को काफी राहत मिली है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें