spot_img

पटना के गंगा नदी में छोड़ी गई 20 लाख छोटी मछलियां, छोटी मछलियों के शिकार ना करने की अपील, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

पटना। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पटना के गंगा नदी में बुधवार को बीस लाख छोटी मछलियाें को जल में छोड़ा गया। इस योजना को पूरे देश में चलाते हुए देश के विभिन्न नदियों में मछलियों को छोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आज पटना के गंगा नदी में 20 लाख छोटी मछलियां छोड़ी गई।

- Advertisement -

मंत्री ने मछुआरों से छोटी मछलियों का शिकार न करने की अपील की

- Advertisement -

मछलियों को छोड़ने के बाद मौके पर मौजूद पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने मछुआरों से छोटी मछलियों का शिकार न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि छोटी मछलियां जाल में फंसती है तो उसे वापस गंगा नदी में छोड़ दे। उन्हें बड़ा होने दें। मुकेश सहनी ने कहा कि मछलियों के गंगा में रहने से गंगा स्वच्छ और निर्मल होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोग कहते हैं मैं शराबी हूं: बिहार शराबबंदी पर हाईकोर्ट के चौंकाने वाले फैसले से उड़ी नींद! अब, हजारों गिरफ्तारियों का क्या होगा?

पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने बताया कि जब छोटी मछलियां बड़ी होगी तो मछुआरों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मछली बड़ा होने पर सीधा लाभ मछुआरों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पिछले दिनों 71 हजार मछलियां नदी में छोड़ी गयी थी।

यह भी पढ़ें:  अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

उन्होंने आगे योजना की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर अगले साल 71 लाख छोटी मछलियों को गंगा नदी में छोड़ने का फैसला किया गया है। इससे मछलियों की संख्या में बढोतरी होगी, नदी का पानी स्वच्छ होगा और मछलियों के कारोबार में लगे व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख हुई तय! 462 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड इस दिन

फोटो फाइल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पिछले दिनों 71 हजार मछलियां नदी में छोड़ते मंत्री।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision