
संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन: अगर आप कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय की नामांकन समिति ने उपशास्त्री और शास्त्री कक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी का महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जबकि आचार्य कक्षाओं के शुल्क पर अगली बैठक में विचार किया जाएगा।
संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन शुल्क वृद्धि का फैसला
शनिवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में उपशास्त्री एवं शास्त्री के नामांकन शुल्क में वृद्धि का अहम निर्णय लिया गया। हालांकि, आचार्य कक्षाओं के नामांकन शुल्क वृद्धि पर अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। इस दौरान, पिछली बैठक सहित वर्ष 2024 और 2025 में लिए गए नामांकन को भी सम्पुष्ट किया गया। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से इसी माह के अंत में उपशास्त्री, शास्त्री एवं आचार्य कक्षाओं में संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
ऑनलाइन बैठक और सत्र नियमित करने की कवायद
पीआरओ ने यह भी बताया कि सोमवार को कुलपति प्रो. पांडेय सभी प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा सत्र को नियमित करना और पाठ्यक्रमों को जल्द से जल्द पूरा करने की कवायद तेज करना है। ग्रीष्मावकाश के दौरान विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर छात्रों के पाठ्यक्रमों को समय रहते कैसे पूरा किया जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा होगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
आज की बैठक में मुख्य रूप से डीन प्रो. पुरेन्द्र वारिक, प्रो. दिलीप कुमार झा, डॉ. शिवलोचन झा, डॉ. ए.के. आजाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहार रंजन सिन्हा, डॉ. संतोष पासवान, डॉ. रामसेवक झा, डॉ. ध्रुव मिश्र मौजूद थे।






