back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

बिहार से 23.5 करोड़ लीटर एथेनॉल खरीदेंगी पेट्रोलिंग कंपनियां

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना। बिहार सरकार में भाजपा कोटे से उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की मेहनत रंग लाई है। अब बिहार से सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां 14 करोड़ लीटर वार्षिक की जगह 23.5 करोड़ लीटर एथेनाल खरीदेंगी।

 

बिहार के लिए मात्र 14 करोड़ लीटर एथेनाल वार्षिक का कोटा था तय

उद्योग विभाग के मुताबिक 29 कंपनियों ने एथेनाल आपूर्ति के लिए बिहार से आवेदन किए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार के लिए मात्र 14 करोड़ लीटर एथेनाल वार्षिक का कोटा तय किया था।

इस पर बिहार ने आपत्ति जताई थी। बिहार में 665 करोड़ लीटर एथेनाल बनाए जाने के प्रस्ताव को औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन बोर्ड ने स्टेज-1 क्लियरेंस दे रखा है।

पिछले दिनों पेट्रोलियम कंपनी ने अलग-अलग राज्यों से एथेनाल क्रय किए जाने के लिए एक्प्रेशन आफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया था। इसकी मियाद 17 सितंबर को खत्म हो गई है।

इस संबंध में शाहनवाज हुसैन ने पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री से भेंट की थी। बिहार का कोटा बढ़ाए जाने को लेकर उनकी पेट्रोलियम मंत्री से सकारात्मक बात भी हुई थी। इसके बाद यह बात सामने आई है कि बिहार का कोटा 23.5 करोड़ लीटर का हो गया है।

उल्लेखनीय है कि यह बिहार में लग रहीं अनाज आधारित एथेनाल कंपनियों के लिए फायदे की बात है। कई ऐसे राज्य जहां एथेनाल का कोटा बिहार से अधिक है, वहां अभी एथेनाल इकाई लगाए जाने को लेकर विशेष सक्रियता नहीं है। इसकी वजह है कि वहां मक्के का उत्पादन नहीं है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें