Bigg Boss 20: दर्शक लंबे समय से जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे, वह आ गई है। बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने हिट गानों पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर शो की शुरुआत की। उन्होंने सभी 17 कंटेस्टेंट्स का बेहद मजेदार अंदाज में स्वागत किया। इस बार शो की थीम ‘तथास्तु टू’ रखी गई है, जिसके तहत घर में प्रवेश करने वाले सदस्यों को दो लाइफलाइन मिलेंगी।
इस सीजन में टीवी, सोशल मीडिया और खेल जगत के कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हुए हैं। बॉक्सर मैरी कॉम से लेकर ‘पंचायत’ वेब सीरीज से मशहूर हुए आसिफ खान तक, कई दिग्गज हस्तियां बिग बॉस के घर में बंद हो चुकी हैं। आइए जानते हैं इस बार कौन-कौन से सितारे बिग बॉस 20 के घर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कौन-कौन हैं बिग बॉस 20 के घर के नए सदस्य?
इस बार बिग बॉस 20 में कुल 17 कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं, जिनकी लिस्ट इस प्रकार है:
- कनिका मान: टीवी की पॉपुलर ऐक्ट्रेस कनिका मान ने साल 2016 में ‘बढ़ो बहू’ से करियर शुरू किया था। उन्हें ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से पहचान मिली। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘नागिन 7’ में भी नजर आ चुकी हैं, साथ ही ‘रूहानियत’ से ओटीटी डेब्यू किया।
- आम्रपाली दुबे: भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी बिग बॉस के घर में पहुंची हैं। फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वह हाल ही में रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भी दिखी थीं।
- आसिफ खान: वेब सीरीज ‘पंचायत’ में दामाद का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले आसिफ खान भी इस बार शो का हिस्सा हैं। वह ‘पाताल लोक’ और ‘जमतारा’ जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। आसिफ एक कास्टिंग डायरेक्टर और थिएटर ऐक्टर भी हैं।
- अर्शिफा खान: ब्यूटी और फैशन इन्फ्लुएंसर अर्शिफा खान के इंस्टाग्राम पर 29.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह भी सलमान खान के शो में शामिल हुई हैं।
- मैरी कॉम: छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने भी बिग बॉस 20 में एंट्री ली है। उन्होंने 2012 के ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था और उन्हें पद्म श्री व पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
- माही विज: टीवी अभिनेत्री माही विज ने हाल ही में सीरियल ‘सहर होने को है’ से कमबैक किया था। उन्हें पहले भी कई बार यह शो ऑफर हुआ था। माही ने कुछ महीनों पहले पति जय भानुशाली से तलाक लिया है।
- ईशा रिखी: पंजाबी ऐक्ट्रेस और रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने भी शो में एंट्री ली है। ईशा और बादशाह ने कुछ दिनों पहले ही अपने तलाक का ऐलान किया था, जिनकी शादी को महज 5 महीने हुए थे। ईशा चाहती हैं कि लोग उन्हें एक व्यक्ति के रूप में पहचानें।
- कुशाल तंवर (गुल्लू): ‘रोडीज’, ‘स्पिल्टिसविला 20’ और ‘मां है ना’ के विनर रह चुके कुशाल तंवर को लोग गुल्लू के नाम से जानते हैं। दर्शक बिग बॉस में उनकी गेम देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
- यूंग डीएसए: पुणे के हिप हॉप आर्टिस्ट यूंग डीएसए, जिनका असली नाम हर्ष विजय मचारे है, भी शो का हिस्सा बने हैं। 2024 में उनका गाना ‘Yeda Yung’ खूब वायरल हुआ था।
- उदिति सिंह: अभिनेत्री और मॉडल उदिति सिंह भी शो में आई हैं। वह अभिनेता करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
- तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp: पॉपुलर ई-स्पोर्ट्स प्लेयर और कॉन्टेंट क्रिएटर तन्मय सिंह यूट्यूब पर एक जाना-माना नाम हैं।
- अमन गांधी: टीवी का जाना-माना नाम अमन गांधी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागिन 3’ और ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
- रिति तिवारी: मनोज तिवारी की बेटी रिति ने भी सलमान खान के शो में एंट्री ली है। वह अपने पिता की तरह सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं और उनका अपना यूट्यूब चैनल है।
- लव गिल: पंजाबी ऐक्ट्रेस लव गिल ने भी शो में एंट्री ली है। उन्हें पहला ब्रेक करण औजला के फैक्ट्स से मिला था और उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
- रोहेद खान: ऑस्ट्रियाई ऐक्टर और मॉडल रोहेद खान भी सलमान के शो का हिस्सा हैं। उन्होंने ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरजमीन’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
- काजी तौकीर: सिंगिंग रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ के विजेता काजी तौकीर ने भी सलमान खान के शो में एंट्री ली है।
‘तथास्तु टू’ थीम में क्या है खास?
इस बार ‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘तथास्तु टू’ है, जिसका मतलब है कि कंटेस्टेंट्स को घर में दो लाइफलाइन मिलेंगी। यह नया ट्विस्ट गेम को और भी दिलचस्प बना सकता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
शो में अब देखना यह होगा कि ये सभी 17 कंटेस्टेंट कैसे एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाते हैं और कौन अपनी रणनीति से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होता है। अगले कुछ हफ्तों तक बिग बॉस का घर ड्रामा, मनोरंजन और अप्रत्याशित ट्विस्ट से भरा रहेगा।








You must be logged in to post a comment.