spot_img

पटना की ये IPS अफसर बनी ‘लेडी सिंघम’! Gen-Z अधिकारी का छात्र आंदोलन में दिखा निडर अंदाज|’जिसको जो बोलना है बोले…’

Bihar IPS Shailja Das: सहरसा की बेटी शैलजा दास ने 23 साल की उम्र में क्रैक की UPSC परीक्षा, अब 'फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन' पर उनके वायरल बयान ने उन्हें 'लेडी सिंघम' बना दिया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar IPS Shailja Das: बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान एक युवा आईपीएस अधिकारी का निडर और बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार के पटना (पूर्वी) की सिटी एसपी शैलजा दास का है, जिन्हें अब लोग ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जानने लगे हैं। उनके एक बयान ने उन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया है।

- Advertisement -

हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बीच पटना में भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़क पर उतरा था। इन्हीं पुलिस अधिकारियों में आईपीएस शैलजा दास का अलग और प्रभावशाली व्यक्तित्व सामने आया।

- Advertisement -

‘फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन है, जिसको जो बोलना है बोले…’

आईपीएस शैलजा दास का छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए एक बेबाक बयान देती दिख रही हैं। उनके इस बयान की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘Freedom Of Expression है, जिसको जो बोलना है बोले, लेकिन जब तक वे हम पर बल का प्रयोग नहीं करेंगे, तब तक हम भी बल प्रयोग नहीं करेंगे.’

- Advertisement -

इस बयान ने उनकी छवि को एक निडर और संतुलित अधिकारी के रूप में स्थापित किया है, जिसके बाद उन्हें ‘लेडी सिंघम’ कहा जाने लगा है।

यह भी पढ़ें:  PM Modi Temple Bihar बड़ा फैसला....बिहार में PM मोदी का मंदिर बनाएंगे किन्नर! खुद ही करेंगे पूजा- खुद ही पुजारी| जानें...ट्रांसजेंडर समाज का बड़ा ऐलान?

कौन हैं Gen-Z आईपीएस शैलजा दास?

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2022 बैच की अधिकारी शैलजा दास का जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ था। वह Gen-Z पीढ़ी से आती हैं, जिसमें 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोग शामिल होते हैं। शैलजा दास मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के कायस्थ टोला की रहने वाली हैं, जहां उनका पैतृक घर है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट: 16 जिलों में आंधी-बारिश का खतरा, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट!

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बुद्धा पब्लिक स्कूल से पूरी की और 2013 में दसवीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। इसके बाद, वह दिल्ली चली गईं, जहां उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

23 साल की उम्र में क्रैक की UPSC परीक्षा

दिल्ली से ही शैलजा दास का आईपीएस बनने का सफर शुरू हुआ। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। साल 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 83वीं रैंक हासिल की। इस तरह, मात्र 23 साल की उम्र में ही शैलजा दास आईपीएस अधिकारी बन गईं और उन्हें अपना होम कैडर बिहार मिला।

आईपीएस बनने के बाद, शैलजा दास ने प्रशिक्षु लालगंज थाना प्रभारी के रूप में सेवा दी। इसके बाद, उन्हें नालंदा जिले के हिलसा में एसडीपीओ के पद पर तैनात किया गया। वर्तमान में, वह पटना की सिटी पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर कार्यरत हैं और छात्र आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका ने उन्हें चर्चा में ला दिया है। भविष्य में भी उनसे ऐसे ही कर्तव्यनिष्ठा और जनहितैषी फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में शिक्षा क्रांति! राज्यपाल का बड़ा फैसला, बिनोद कुमार त्रिपाठी को बनाया अपना नया सलाहकार | अब बदलेंगे विश्वविद्यालय के हालात?

लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। उनकी तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है…

ये तस्वीर है पटना में तैनात 2021 बैच की IPS शैलजा दास की !

एक तरफ़ जहां छात्र आंदोलन के दौरान दिल्ली में कील लगी लाठी, टीयर गैस, पैलेट गन का खुलेआम प्रयोग छात्रों पर किया गया, बिहार में AK 47 चलाई गई वहीं दूसरी तरफ़ यह संवेदनशील अधिकारी ZenG प्रदर्शन के दौरान अपने पुलिस बल को सख्त हिदायत दे रही थीं कि…

“ नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। जब तक कोई हमारे खिलाफ हिंसा नहीं करेगा, हम ताकत का इस्तेमाल नहीं करेंगे .”

काश! शैलजा जैसे कुछ और आईपीएस होते. तो बच्चों के साथ ऐसा अत्याचार ना होता।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में गंगा का कहर! मंत्री शैलेंद्र का अधिकारियों को सीधा आदेश: ‘2 दिन में कटाव रोको, वरना सस्पेंड!’

Bihar Ganga Katav: भागलपुर में गंगा के तेज कटाव से राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध को बचाने के लिए बिहार सरकार एक्शन में आ गई है। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों#BiharGangaKatav,#BhagalpurNews,#KumarShailendra

दरभंगा में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ! बिरौल में लगा 12 जिलों के 400 खिलाड़ियों का मेला, बिहार में पहली...

Bihar Basketball: दरभंगा के बिरौल में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। इसमें बिहार के 12 जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं,#BiharBasketball,#DarbhangaSports,#BiroulNews

Darbhanga Big News: मंत्री मदन सहनी के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, SIT ने मुजफ्फरपुर से अपराधगर्द को दबोचा!

Bihar Crime News: बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के बेटे को जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने वाले आरोपित कन्हैया साहनी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।#BiharCrimeNews,#MinisterThreat,#MuzaffarpurPolice

Munger News मुंगेर सिविल कोर्ट में भीषण आग ! क्या ठप हो जाएंगे न्यायिक कार्य? | प्रथम तल- बिल्डिंग No. 9

Munger News: मुंगेर सिविल कोर्ट की 9 नंबर बिल्डिंग के प्रथम तल पर भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर भागे और न्यायिक कार्य प्रभावित हुए। दमकल क#MungerNews,#BiharFire,#CivilCourtFire