spot_img

Bihar MLC Election News: दिल्ली में BJP उम्मीदवार होंगे तय, JDU का पटना में फैसला, निशांत-दीपक का नाम लगभग कंफर्म?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. 10 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में NDA के भीतर सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन गई है. भाजपा अपने उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में करेगी, जबकि जदयू पटना में नीतीश कुमार की देखरेख में नामों पर मुहर लगाएगी.

spot_img
- Advertisement -

Bihar MLC Election News: बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. 10 सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर आंतरिक सहमति बन चुकी है.

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संबंध में बताया कि एनडीए के भीतर सीटों को लेकर आपसी सहमति है और उम्मीदवारी तय करने में भी कोई विवाद नहीं है. समय पर सीट और उम्मीदवार तय कर लिए जाएंगे.

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

NDA में सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों पर मंथन

जानकारी के अनुसार, NDA में कुल 10 सीटों में से जदयू को चार और भाजपा को तीन सीटें मिलने की संभावना है. एक सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को और एक सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिल सकती है.

भाजपा के उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में होगा, जिसकी अंतिम मुहर अगले सप्ताह संसदीय समिति की बैठक में लगेगी. वहीं, जदयू के उम्मीदवारों के नाम पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार वरिष्ठ नेताओं की सलाह से तय करेंगे.

भाजपा किसे दे सकती है तवज्जो?

भाजपा में तीन सीटों के लिए कई दावेदार हैं. खासकर अतिपिछड़ी जातियों के नेताओं में ज्यादा कसक है, जिनके समाज का अभी तक उपरी सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है. इनमें कुम्हार (प्रजापति), माली (मालाकार) और पासी समाज प्रमुख हैं. भाजपा ने यादव समाज के नेताओं को भी विधान परिषद में भेजने पर विचार नहीं किया है.

जदयू, रालोमो और लोजपा के संभावित उम्मीदवार

जदयू के भीतर एक सीट पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है. बाकी की तीन सीटों के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी एक अल्पसंख्यक नेता को उपरी सदन भेज सकती है, जबकि दो अन्य सीटों में से एक अतिपिछड़ा और एक कोइरी-कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:  बिहार सड़क सुरक्षा न्यूज़: ग्रामीण सड़कों पर विभाग का 'मेगा प्लान', हजारों जगहों पर लगाए रिफ्लेक्टिव बैंड!

रालोमो से मंत्री दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाया जाएगा. दीपक प्रकाश राज्य सरकार में निशांत कुमार के बाद दूसरे ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें किसी भी सदन की सदस्यता हासिल नहीं है. संवैधानिक प्रावधानों के तहत उन्हें छह महीने के भीतर विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है. इधर, लोजपा में भी कई दावेदार सक्रिय हैं.

यह भी पढ़ें:  Patna Health News: निशांत कुमार का मास्टर स्ट्रोक, अस्पतालों की बदहाली अब और नहीं..., 1 जून को 'महामंथन', जानिए क्या है प्लान?

राजद की रणनीति और संभावित चेहरे

राजद अपने 25 विधायकों के बल पर एक सीट पर जीत हासिल कर सकता है. हालांकि, राज्यसभा चुनाव के दौरान राजद के सभी विधायकों के वोट उसके उम्मीदवार को नहीं मिल पाए थे. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने से पहले उम्मीदवार के नाम तय कर लिए जाएंगे. राजद में सुनील सिंह के अलावा पूर्व मंत्री और पार्टी के दलित चेहरे शिवचंद्र राम के नाम की भी चर्चा है.

यह भी पढ़ें:  Bihar Fiscal Report: बिहार में सब्सिडी खर्च ने बढ़ाई टेंशन, कर्ज हुआ दोगुना, समझिए गणित

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Politics News: नीतीश-सम्राट की ‘अचानक’ मुलाकात से बिहार में हलचल तेज, विधान परिषद चुनाव पर बड़ा मंथन?

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की अचानक हुई मुलाकात से बिहार की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली से लौटते ही हुई इस बैठक में विधान परिषद

Darbhanga Good News: दरभंगा के दोनार में 27.44 करोड़ से लगेगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार

दरभंगा के औद्योगिक क्षेत्र दोनार में 27.44 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग इकाई स्थापित होगी। मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल से 30

Gopalganj Arms Act News: अनंत सिंह मामले की CID जांच शुरू, विधायक की जमानत पर भी आया बड़ा अपडेट, मचा हड़कंप!

गोपालगंज आर्म्स एक्ट न्यूज: जेडीयू विधायक अनंत सिंह से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सरकार ने सीआईडी को सौंप दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस प

बेगूसराय डीटीओ घूसखोरी: बोलेरो इंट्री के नाम पर 6 हजार रिश्वत लेते लिपिक और दलाल गिरफ्तार

बेगूसराय में निगरानी विभाग ने DTO कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से लाए गए पिकअप बोलेरो की इंट्री के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते लिपिक संजय कुमार