spot_img

Bihar DGP बिहार का अगला पुलिस मुखिया कौन? इन 3 IPS अफसरों के नाम पर सबसे तेज चर्चा, किसका पलड़ा भारी?

Bihar DGP: वर्तमान डीजीपी विनय कुमार का कार्यकाल 2026 के अंत में पूरा होने से पहले ही नए पुलिस प्रमुख की तलाश तेज हो गई है। कुंदन कृष्णन, अमित कुमार और जितेंद्र कुमार जैसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar DGP: बिहार पुलिस के अगले मुखिया को लेकर अभी से ही हलचल तेज हो गई है। राज्य में पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार का कार्यकाल 2026 के अंत में पूरा होने वाला है। ऐसे में उनके बाद बिहार पुलिस की कमान कौन संभालेगा, इसको लेकर पुलिस विभाग और प्रशासन में गहन चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित पद के लिए फिलहाल तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें कुंदन कृष्णन, अमित कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं।

- Advertisement -

कुंदन कृष्णन का नाम सबसे आगे

डीजीपी की रेस में 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन का नाम फिलहाल सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। बिहार कैडर से जुड़े कृष्णन ने राज्य में एडीजी मुख्यालय (ADG Headquarters) और एडीजी ऑपरेशंस (ADG Operations) जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें पुलिस विभाग में लंबे प्रशासनिक और ऑपरेशनल अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है। बिहार पुलिस मुख्यालय में बड़े पदों पर काम करने का उनका अनुभव और वरिष्ठता उनके पक्ष में जाती है, जिससे उनका पलड़ा भारी दिख रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में हड़कंप Patna Crime ! 4 युवकों की मौत का राज खुला, शराब में मिलाया था जहर, चौंका देगा खुलासा

अमित कुमार और जितेंद्र कुमार भी मजबूत दावेदार

अगले Bihar DGP के संभावित नामों में अमित कुमार का भी नाम शामिल है। वह भी 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अमित कुमार इस समय स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में ओएसडी (OSD) के पद पर तैनात हैं। उनका नाम भी बिहार के अगले पुलिस प्रमुख की संभावित सूची में मजबूती से उभरा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मोदी के बाद BJP कौन संभालेगा? योगी-शाह नहीं, RSS का ये 'सीक्रेट प्लान' बदल देगा तस्वीर!

इस दौड़ में तीसरा महत्वपूर्ण नाम जितेंद्र कुमार का है। वह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बिहार कैडर के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं। जितेंद्र कुमार पहले भी बिहार में कई बड़ी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह डीजी स्पेशल आर्म्ड पुलिस (DG Special Armed Police) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी वरिष्ठता और बिहार में लंबे समय तक काम करने का अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक प्रबल दावेदार बनाता है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Farakka Treaty गंगा जल संधि पर बिहार की चिंता दूर! केंद्र सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन, जानें क्या होगा असर

अंतिम फैसला अभी बाकी, सरकार की नजर

फिलहाल इन तीनों में से किसी भी अधिकारी के नाम पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। डीजीपी की नियुक्ति से पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर राज्य सरकार के स्तर पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा और तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बिहार पुलिस की सर्वोच्च कमान किस अधिकारी को सौंपी जाती है। आने वाले महीनों में इस दौड़ में कुछ नए नाम भी शामिल हो सकते हैं या मौजूदा दावेदारों की स्थिति में बदलाव भी संभव है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, अभी कुंदन कृष्णन, अमित कुमार और जितेंद्र कुमार को ही प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Sanskrit University छात्रों के लिए बड़ी खबर! शास्त्री की दूसरी मेधा सूची आई, एडमिशन की आखिरी तारीख जानें

Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 की दूसरी मेधा सूची जारी की है। चयनित छात्र 3 से 7 सितंबर 2026 तक नामांकन करा#KSDSU,#DarbhangaNews,#ShastriAdmission

Darbhanga Crime दोघरा नया बाजार में उपद्रव मचा रहे युवक को जाले SI उमेश पांडेय ने रंगे हाथ दबोचा! सीधे कोर्ट पहुंचा सतीश

Bihar Police: बिहार के जाले में शराब पीकर सार्वजनिक जगह पर हंगामा कर रहे युवक को जाले पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान तुरंत गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने#BiharPolice,#DarbhangaNews,#JaleArrest

पटना के LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत, अक्टूबर से शुरू होगा खास सेंटर!

Patna Sports Injury Centre: पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) हड्डी अस्पताल में अक्टूबर से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर शुरू होगा। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एमओयू के बाद यह सुव#PatnaHealth,#SportsInjuryCentre,#LNJPPatna

Darbhanga Crime| LOVE वाली शादी का अंत – 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वाले भी नहीं आए! दिल्ली से...

Darbhanga News: दरभंगा के घनश्यामपुर में प्रेम प्रसंग में शादी करने वाली अनु कुमारी की 6 महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का दावा है कि दिल्ली में इलाज चल रहा#DarbhangaNews,#Ghanshyampur,#SuspiciousDeath