spot_img

Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बीच नीतीश कुमार पहुंचे JDU कार्यालय, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, हलचल तो है!

spot_img
- Advertisement -

Cabinet Expansion: पटना में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जदयू कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

- Advertisement -

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जदयू कार्यालय में गहमागहमी

7 मई को पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी रहेगी। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच, मंगलवार को वे जदयू कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बीच नीतीश कुमार पहुंचे JDU कार्यालय, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, हलचल तो है!नारेबाजी हुई और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत की, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का स्पष्ट संदेश दिया गया।Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बीच नीतीश कुमार पहुंचे JDU कार्यालय, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, हलचल तो है!

- Advertisement -

नीतीश कुमार ने दिए संगठन को मजबूत करने के अहम निर्देश

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों और भावी रणनीति पर करीब 18 मिनट तक चर्चा हुई। बताया गया कि चिराग पासवान ने भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संकेत दिए हैं कि एलजेपीआर के मंत्रियों के नाम पहले से तय हैं। बैठक के बाद उन्होंने कार्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं में बदलाव के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, रवींद्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रत्नेश सादा, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, डॉ. अमरदीप, जनाब अफजल अंसारी सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें नए और अनुभवी चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  CM Samrat Choudhary Khagaria Visit: कात्यायनी मंदिर से अगुवानी पुल तक, जानिए CM Samrat Choudhary के Khagaria Visit का पूरा शेड्यूल
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Datbhanga News: दरभंगा DMCH में बच्चे की मौत का गहराया रहस्य, Child Death परिजन फरार, फर्जी पते पर कराया था एडमिट!

DMCH Child Death: बिहार के दरभंगा स्थित डीएमसीएच अस्पताल से एक चौंकाने वाली खबर...