spot_img

Weather News: 15 राज्यों में IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट, गर्मी से राहत, पर बढ़ेंगे ‘खतरे’

भीषण गर्मी से बेहाल लाखों को राहत के बीच IMD ने 15 राज्यों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी कर 'हड़कंप' मचाया है। तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित होगा; फसलों को भी नुकसान का खतरा है।

spot_img
- Advertisement -

Weather News: देश के उत्तरी, पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अचानक बदले मौसम को देखते हुए आज 15 राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और असम शामिल हैं।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने, ओले पड़ने और मूसलाधार बारिश का खतरा है। इससे पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति ठप होने, छतें उड़ने, सड़क यातायात बाधित होने और खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण यह बदलाव आया है। पिछले 4-5 दिनों में कई राज्यों में तापमान 42-46 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। अब इस बारिश से गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन जलभराव, बाढ़ और फसल नुकसान का नया खतरा पैदा हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आज का मौसम: सावधान! अगले 48 घंटे ‘ तबाही ’ मचाएगा तूफान, 100KMPH, IMD का रेड अलर्ट!

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और रोहतक में आज दोपहर बाद से रात तक बारिश और तेज आंधी का सिलसिला जारी रह सकता है। हवा की गति 50-60 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग सभी मंडलों में भारी बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। बताया गया है कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कानपुर नगर-देहात, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, बहराइच, ललितपुर, प्रयागराज, वाराणसी में बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किमी/घंटा तक हो सकती है।

Weather News: बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के 30 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, गया, समस्तीपुर, छपरा, बेगूसराय समेत 30 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हवा 60-70 किमी/घंटा हो सकती है।

अन्य राज्यों में भी अलर्ट: जानें कहां-कहां बढ़ेगा ‘हड़कंप’

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, पलामू, पूर्वी सिंहभूम में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रांची का तापमान 23 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, उत्तराखंड में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

  • पश्चिम बंगाल: कोलकाता, मालदा, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद और सिलीगुड़ी में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक रह सकता है।
  • पंजाब: अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, जालंधर में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा।
  • राजस्थान: जयपुर, अलवर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर में बारिश होने की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश: भोपाल, रीवा, मुरैना, छिंदवाड़ा, इंदौर, ग्वालियर में 50-60 किमी/घंटा हवा चलने की संभावना है।
  • असम: कोकराझार, बारपेटा, धुबरी, गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70-80 किमी/घंटा हो सकती है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Fiscal Report: बिहार में सब्सिडी खर्च ने बढ़ाई टेंशन, कर्ज हुआ दोगुना, समझिए गणित

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Politics News: नीतीश-सम्राट की ‘अचानक’ मुलाकात से बिहार में हलचल तेज, विधान परिषद चुनाव पर बड़ा मंथन?

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की अचानक हुई मुलाकात से बिहार की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली से लौटते ही हुई इस बैठक में विधान परिषद

Darbhanga Good News: दरभंगा के दोनार में 27.44 करोड़ से लगेगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार

दरभंगा के औद्योगिक क्षेत्र दोनार में 27.44 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग इकाई स्थापित होगी। मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल से 30

Gopalganj Arms Act News: अनंत सिंह मामले की CID जांच शुरू, विधायक की जमानत पर भी आया बड़ा अपडेट, मचा हड़कंप!

गोपालगंज आर्म्स एक्ट न्यूज: जेडीयू विधायक अनंत सिंह से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सरकार ने सीआईडी को सौंप दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस प

बेगूसराय डीटीओ घूसखोरी: बोलेरो इंट्री के नाम पर 6 हजार रिश्वत लेते लिपिक और दलाल गिरफ्तार

बेगूसराय में निगरानी विभाग ने DTO कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से लाए गए पिकअप बोलेरो की इंट्री के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते लिपिक संजय कुमार