spot_img

क्या बिहार के सरकारी – प्राइवेट दफ्तरों में लागू होगा Work From Home? वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ जुड़ेंगे लोग? CM सम्राट की बड़ी अपील

spot_img
- Advertisement -

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने काफिले के वाहनों की संख्या घटाने का निर्देश दिया है, साथ ही आम जनता और सरकारी सेवकों से भी डीजल-पेट्रोल के उपयोग में किफायत बरतने का आग्रह किया है। क्या है सीएम का पूरा प्लान और कैसे बदलेगा बिहार?

- Advertisement -

मुख्यमंत्री चौधरी ने बुधवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी लोग शामिल हों और राज्य में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बढ़ावा दिया जाए। सीएम ने आम नागरिकों से सप्ताह में एक दिन मोटरचलित वाहनों का उपयोग न करने, यानी ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का भी आग्रह किया है।

- Advertisement -

ईंधन बचत की दिशा में सीएम का बड़ा कदम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाहन उपयोग में कटौती की शुरुआत स्वयं के स्तर से की है। उन्होंने मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम या न्यूनतम करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में उनके काफिले में 15 से अधिक गाड़ियां होती हैं, जिसे आधी किया जा सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar का एक्शन, रोजाना 3-3 मंत्रियों के साथ फिर शुरू हुआ जनता दरबार, जानें किस दिन कौन से मंत्री सुनेंगे आपकी शिकायतें?

सीएम ने सरकार के मंत्रियों, बोर्ड और निगम के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बिना अतिरिक्त वाहनों के शामिल हों। इसके साथ ही, राज्य मुख्यालय से बाहर की सरकारी बैठकों को भी कम करने का निर्देश दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर जोर

बैठकों और समारोहों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लेने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य की आम जनता से अपेक्षा की है कि वे मेट्रो, बस, ऑटो अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करें।

एक महत्वपूर्ण सलाह यह भी दी गई है कि सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। यह ईंधन बचत की दिशा में एक अहम कदम होगा। इसके अलावा, सरकारी कैंटीनों में खाद्य तेल, खासकर पाम ऑयल के उपयोग को भी कम करने का निर्देश दिया गया है।

जन सहयोग से ही संभव है बदलाव

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि यह बड़ा बदलाव तभी संभव है जब आम जनता और सभी सरकारी विभाग इसमें सक्रियता से भाग लें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह पहल न सिर्फ आर्थिक बचत में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhabga News: साहेब! तस्वीर को गौर से देखिए…क्या इस सड़क पर आप चलना चाहेंगे? अगर नहीं… फिर बीचों-बीच ये खड़ा बिजली का खंभा...

बिजली का खंभा: जाले के वार्ड-दो में मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत बनी...

CM Samrat Choudhary Darbhanga Visit: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे CM Samrat, करेंगे CISF को DARBHANGA Airport की कमान हैंडओवर, AIIMS-DMCH...

CM Samrat Choudhary Darbhanga Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा के...