

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के रामपुर फरीदपुर पंचायत से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए मुखिया नीरज कुमार (Elected chief was shot by criminals, died) की मंगलवार को चुनावी रंजिश में गोली मार हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार जानीपुर थाना इलाके के रामपुर फरीदपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार 15 नवंबर को हुए चुनाव में मुखिया पर पर जीत दर्ज किया था। नीरज कुमार आज मंगलवार की सुबह अपने ऑफिस के पास बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और नीरज पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नीजर कुमार को तीन गोलियां लगी। घटना के बाद इलाके के लोगों ने जमकर बबाल मचाया।
मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नव निर्वाचित मुखिया नीरज कुमार वर्मा फरीदपुर बाजार स्थित अपने कार्यालय में थे। इस दौरान हथियारों से लैस एक बाइक पर आये दो अपराधियों ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दो गोली मुखिया के सिर में लगी और कई गोलियां उनके शरीर पर लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
घटना के बहुत देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, इससे गुस्साए समर्थकों ने शिवाला नौबतपुर सड़क को जाम कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने कुछ पुलिस वालों को बंधक बना लिया और पथराव भी किया। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गयी है । घंटो बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जाँंच पड़ताल में जुटी है।
मुखिया नीरज कुमार की एक महिला रिश्तेदार ने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे मुखिया नीरज कुमार घर से नाश्ता करके निकले थे। वे अपने ऑफिस के पास बैठे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार अपराधी उनके नजदीक पहुंचे और उनपर फायरिंग शुरु कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए ऑफिस पर पहुंचे तो अपराधियों को भागते देखा। लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए हल्ला किया तो वे हथियार लहराते हुए फरार हो गये।
इस घटना में मुख्य नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज कुमार ने लगातार दूसरी बार रामपुर फरीदपुर पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया का पद हासिल किया था।
चुनावी रंजिश को लेकर ही उनको गोली मारे जाने की चर्चा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। घटना के बाद गांव के लोग काफी उग्र हो गए और पुलिस के सामने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दिया है।




 
