spot_img

GOOD NEWS PATNA—जाम फ्री: बीत गई सो बात गई…अब Patna की ‘LifeLine’,’ में घंटों का जाम खत्म, मिनटों में लंबा फर्राटा भरिए जनाब..!

spot_img
- Advertisement -

GOOD NEWS PATNA—जाम फ्री : जो बीत गई सो बात गई…अब पटना की ‘लाइफलाइन’ में घंटों का जाम खत्म, मिनटों में लंबा फर्राटा भरिए जनाब..! अब पटना का सफर जाममुक्त हो रहा है। दीघा से दीदारगंज तक फर्राटा भरिए और गायघाट-बाइपास में जाम से छुटकारा पाइए। सीधे पीएमसीएच-एम्स पहुंच जाइए बिल्कुल आसानी से। क्योंकि, गंगा पथ के विस्तार से पटना का ट्रैफिक संकट खात्मा के कगार पर है। दीदारगंज से पटना तक अब बिना जाम के वाहन दौड़ेगी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

 पटना जाम फ्री यूं होगा कि दीघा से दीदारगंज 20.5 KM

जानकारी के अनुसार, पटना जाम फ्री यूं होगा कि दीघा से दीदारगंज 20.5 KM का सफर सुगम बन चुका है। बाइपास के जाम को अलविदा कहते गंगा पथ से सीधी रफ्तार का रास्ता साफ हो गया है। अब पटना में घंटों का जाम नहीं, मिनटों में तय लंबा सफर होगा।

- Advertisement -

पटना जाना है तो अब फर्राटे भरकर जाइए

पटना जाना है तो अब फर्राटे भरकर जाइए। जाम से मुक्त रहेंगे। जाम कहीं नहीं मिलेगा। वजह यह है कि पटना को अब जाम से जूझते शहर की पहचान से बाहर निकालने वाली परियोजना आकार ले चुका है जो, पटना में ट्रैफिक जाम से जूझने वाले लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) परियोजना का नया चरण अब जनता के लिए पूरी तरह खुल गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics | बिहार NDA में सब ठीक? 'पांच पांडव' एकजुट, पर MLC नतीजों ने बढ़ाई बेचैनी! | पढ़िए - 'आपसी खींचतान उबाल पर'

कंगन घाट से दीदारगंज तक गंगा पथ चालू

10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दीघा से दीदारगंज तक 20.5 किलोमीटर लंबा गंगा पथ पूरी तरह चालू हो जाएगा।

महत्वपूर्ण बातें:

  • फिलहाल केवल छोटे वाहनों की अनुमति।

  • जाम से पूरी तरह मुक्ति का दावा।

  • एम्बुलेंस सेवा के लिए सबसे बड़ी राहत — सीधे पीएमसीएच (PMCH) और एम्स पटना (AIIMS Patna) तक बिना किसी अवरोध के पहुंचना संभव।

  • पहले गायघाट और बाइपास पर घंटों जाम का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें:  पुलिस घर पहुंची कुर्की करने, फरार मुखिया ने तुरंत किया सरेंडर; बिहार में हड़कंप!

परियोजना की देरी और लागत

  • शिलान्यास: 11 अक्टूबर 2013

  • पूरा होने का लक्ष्य: 4 साल में

  • वास्तविक समय: 137 महीने (करीब 11 साल)

  • अनुमानित लागत: 3160 करोड़ रुपये → बढ़कर 4160 करोड़ रुपये

भविष्य की योजनाएँ

  • दीघा से शेरपुर होते हुए कोईलवर तक 36.65 किमी लंबी सड़क का निर्माण।

  • लागत: 6689.70 करोड़ रुपये

  • दीदारगंज से अथमलगोला, फिर राजेंद्र सेतु (मोकामा) तक एनएच-31 को चौड़ा करने की योजना।

  • लागत: 1121.49 करोड़ रुपये

निष्कर्ष

बिहार में जहां एक ओर अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है, वहीं पटना में जाम से मुक्ति की सौगात लोगों को राहत देगी।
मौसम को लेकर सतर्क रहें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

44 हजार कारतूस बरामदगी: तेजस्वी यादव बोले- RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करो

Tejashwi Yadav: बिहार में 44 हजार कारतूसों की बरामदगी पर तेजस्वी यादव ने RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोपियों के RSS से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए संघ को आतंकवादी संगठ#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#RSSControversy

बिहार MLC चुनाव में हार पर JDU का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बागियों को बाहर का रास्ता! | पढ़िए – फेविकोल से

Bihar JDU Meeting: बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार के बाद जदयू ने कड़ा संदेश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं और कार्यकर्ता#BiharJDU,#MLCElection,#BiharPolitics

Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली – 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

Jale Missing Girl: जाले थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने 7 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई ह#JaleNews,#BiharCrime,#MissingGirl

Bihar Special Trains बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर! इन स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है कन्फर्म सीट

Bihar Special Trains: दीपावली और छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गया से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में नवंबर की कई तारीखों पर सैकड़ों सीटें खा#BiharSpecialTrains,#GayaDelhiTrain,#IndianRailways