spot_img

Patna JDU News: MLC चुनाव पर नीतीश कुमार का बड़ा मंथन, पार्टी ऑफ़िस, प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा से विजय चौधरी तक, मैराथन एक्टिव मोड, पढ़िए – ‘शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए’

विधान परिषद चुनाव से पहले नीतीश कुमार के एक्टिव मोड में आने से सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने डिप्टी सीएम विजय चौधरी से मुलाकात कर संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया, जिसके बाद JDU कार्यालय में नेताओं संग महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।

spot_img
- Advertisement -

Patna JDU News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी कार्यालय में अहम बैठक की। इससे पहले डिप्टी सीएम विजय चौधरी से भी मुलाकात कर सियासी सरगर्मियां बढ़ा दीं।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Patna JDU News: MLC चुनाव पर नीतीश का फोकस

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जहाँ उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी से विस्तृत फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -

इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधायक हेमनारायण साह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Patna JDU News: MLC चुनाव पर नीतीश कुमार का बड़ा मंथन, पार्टी ऑफ़िस, प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा से विजय चौधरी तक, मैराथन एक्टिव मोड, पढ़िए - 'शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए'

आज ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा जी के 7M स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर गए। इस दौरान उन्होंने श्री कुशवाहा एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया। संगठन के विस्तार और बिहार के समग्र विकास की दिशा में निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर वे पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण मंथन कर रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बिहार में 18 जून को ये चुनाव होने हैं।

Patna JDU News: MLC चुनाव पर नीतीश कुमार का बड़ा मंथन, पार्टी ऑफ़िस, प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा से विजय चौधरी तक, मैराथन एक्टिव मोड, पढ़िए - 'शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए'

नीतीश कुमार की विजय चौधरी से खास मुलाकात

पार्टी कार्यालय जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से शाम में अपने आवास पर आकर सरकार में चल रहे कार्यों का फीडबैक देने को कहा। इस घटनाक्रम से साफ है कि नीतीश कुमार MLC चुनाव की पूरी प्रक्रिया को व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर कर रहे हैं और सरकार के कामकाज पर भी बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Dighwara Bridge News: गंगा पर बन रहा बिहार का मेगा सिक्सलेन 14.5 KM लंबा पुल, दिघवारा को मिलेगी बड़ी राहत!

सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज, संगठन पर फीडबैक

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचना और फिर उनसे शाम को मुलाकात के लिए कहना, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर गया है। इस खास बातचीत के बाद नीतीश कुमार पार्टी दफ्तर रवाना हो गए। जानकारों का मानना है कि यह सरकार और संगठन के कामकाज पर गहन फीडबैक लेने का संकेत है। नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा, “शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है और क्या नहीं, अच्छे से काम करिए।”

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Result News: सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 19,838 युवाओं की किस्मत खुली!

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

रिपोर्ट: हिमांशु कुमार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna CNG News: कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, अब इतने रुपए में मिलेगा एक किलो CNG, आम लोगों की बढ़ी मुश्किल

पटना में सीएनजी की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं, जिससे ऑटो-टैक्सी चालकों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब एक किलो सीएनजी 92.90 रुपये में मिलेगी, जिससे पर

बिहार मानसून न्यूज़: जल्द खत्म होगी भीषण गर्मी और लू, IMD ने दी बड़ी राहत का संकेत!

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। इससे राज्य को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी, हालांकि कुछ इलाकों में उमस और हल्की बारिश

दिल्ली बीजेपी न्यूज़: हर्ष मल्होत्रा बने अध्यक्ष, तीन अन्य राज्यों हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा में भी बड़ा बदलाव, नए लीडर को कमान

बीजेपी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया है। दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता, पंजाब में केवल स

Bihar Tap Water News: बिहार के 15 लाख परिवारों को 3 माह में मिलेगा नल का पानी, PHED मंत्री का बड़ा ऐलान!

बिहार में 15 लाख परिवार अभी भी नल जल कनेक्शन से वंचित हैं। PHED मंत्री संजय कुमार सिंह ने 3 महीने में सभी महादलित बस्तियों तक पानी पहुंचाने का बड़ा ऐलान किया है