
Patna Metro: पटना की धड़कनें अब और तेज़ होने वाली हैं! शहर में मेट्रो का सपना तेज़ी से हकीकत बन रहा है और अब इसके विस्तार पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है. इसी कड़ी में, खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच Patna Metro का पहला इंटरचेंज स्टेशन आकार ले रहा है, जो शहर की कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बनेगा.
यह स्टेशन पटना मेट्रो नेटवर्क के दो सबसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर को आपस में जोड़ेगा. अधिकारियों की मानें तो, अगस्त तक इस पहला इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यात्री एक कॉरिडोर से उतरकर आसानी से दूसरे कॉरिडोर की मेट्रो पकड़ सकेंगे. यह न सिर्फ यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि पूरे शहर के लिए परिवहन का एक नया आयाम स्थापित करेगा.
कैसे होगा इंटरचेंज?
यह Patna Metro के कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों को जोड़ेगा. कॉरिडोर-1 की ट्रेनें जगनपुरा, मीठापुर और पटना जंक्शन तक जाएंगी, वहीं कॉरिडोर-2 की मेट्रो मलाही पकड़ी, राजेंद्रनगर, पीएमसीएच और गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी. पटना जंक्शन को भी बड़े इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे यात्रियों के लिए शहर में कहीं भी आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन
खेमनीचक स्थित इस पहले इंटरचेंज स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. यहां दोनों कॉरिडोर के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म और कॉनकोर्स एरिया बनाए जा रहे हैं. कॉरिडोर-2 यानी मलाही पकड़ी रूट का प्लेटफॉर्म लगभग तैयार है और इस पर मेट्रो का ट्रायल रन भी हो चुका है. वहीं, कॉरिडोर-1 यानी मीठापुर रूट पर काम तेज़ी से जारी है और इसका लगभग आधा निर्माण पूरा हो चुका है.
यह स्टेशन पूरी तरह से एलिवेटेड और दो मंजिला होगा. नीचे सड़क पर वाहनों की आवाजाही होगी, जबकि ऊपर मेट्रो फर्राटा भरेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्टेशन पर 5 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही, आने-जाने के लिए दो एंट्री और दो एग्जिट गेट भी बनाए जाएंगे. यह इंटरचेंज यात्रियों को seamless ट्रैवल अनुभव प्रदान करेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
मेट्रो ट्रेनों का यू-टर्न सिस्टम
इस स्टेशन पर मेट्रो ट्रेनों के लिए खास यू-टर्न सिस्टम भी होगा. कॉरिडोर-2 की मेट्रो मलाही पकड़ी से चलकर फोर्ड हॉस्पिटल के पास बने स्टेशन तक जाएगी और वहां से भूतनाथ व न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल होते हुए वापस लौटेगी. इसी तरह, कॉरिडोर-1 की ट्रेनें मीठापुर रूट से आकर क्रॉसओवर के ज़रिए दिशा बदलेंगी और फिर अपने रूट पर लौट जाएंगी. यह तकनीकी व्यवस्था ट्रेनों के संचालन को कुशल और प्रभावी बनाएगी और पूरे Patna Metro नेटवर्क के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें





