

Bihar Politics News| बिहार में अभी सिर्फ छह चीजों की बड़ी खूब चर्चा है। इसमें पहला है NEET पेपर लीक, अपराध की लिस्ट, गुंडाराज, जंगलराज के युवराज, पुल का गिरना और छठा प्रेशर पॉलिटिक्स। पलट में राजद में है। वार (Politics of Bihar heated up on NEET, crime) में बीजेपी है। साथ में जदयू है। राग, एक है। कौन कितने पानी में। कौन कहां, किधर, क्या कह रहा है।
Bihar Politics News| राज्यसभा में यह जिम्मेदारी पहली बार सांसद बने संजय झा को मिला
मगर, केंद्र में संसद सत्र के दौरान जदयू ने लोकसभा और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता का चुनाव कर लिया है। राज्यसभा में यह जिम्मेदारी पहली बार सांसद बने संजय झा को मिला है। वहीं, दिलेश्वर कामत लोकसभा में यह दायित्व निभाएंगें। खैर,
Bihar Politics News| कहीं ना कहीं राजद के लोग ही नीट पेपर लीक में संलिप्त
वन और पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने दो टूक कहा, नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की ओर से जांच की जा रही है। सरकार ने डीजी जैसे बड़े अधिकारी को पद से हटा दिया है। ऐसे में, तेजस्वी यादव के पीए का भी नाम सामने आ रहा है। कहीं ना कहीं राजद के लोग ही नीट पेपर लीक में संलिप्त हैं। जांच के बाद मामला सबके सामने आएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Bihar Politics News| बिहार में लगातार पुलों का गिरना एक चिंता का विषय
कहा,बिहार में लगातार पुलों का गिरना एक चिंता का विषय है। सरकार इस पर जांच कर रही है। जो भी अभियंता या ठेकेदार इन पुलों को गिराने के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर सरकार जल्द ही एक्शन लेगी।
Bihar Politics News| बढ़ते अपराध और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तेजस्वी यादव ने सीधा प्रधानमंत्री मोदी को लिखते हुए
बिहार में बढ़ते अपराध और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तेजस्वी यादव ने सीधा प्रधानमंत्री मोदी को लिखते हुए सवाल क्या खड़ा किया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से आते ही तेजस्वी पर टूट पड़े। कहा, पहले अपने पिता लालू यादव से सवाल पूछना चाहिए। लालू-राबड़ी शासन में मुख्यमंत्री आवास से रंगदारी वसूली जाती थी। जब लालू जी का राज था तो मुख्यमंत्री आवास से गुंडागर्दी होती थी। रंगदारी वसूली जाती थी। लालू जी तो खुद बिहार में गुंडाराज के प्रतीक हैं।
Bihar Politics News| वाह रे जंगल राज के युवराज
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि वाह रे जंगल राज के युवराज। क्या नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ ट्वीट करना है। जनता के बीच जाकर उसकी आंसू पोंछना और दर्द समझने का नहीं। सरकार पूरी तरह से सजग है। कार्रवाई कर रही है। आप अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं कर पा रहे हैं।
Bihar Politics News| आपका नीट मामले में दोषी प्रीतम और सिकंदर के साथ क्या संबंध हैं।
आपको हमने कहा था कि 24 घंटे के भीतर बताए कि आपका नीट मामले में दोषी प्रीतम और सिकंदर के साथ क्या संबंध हैं। आपके परिवार के साथ क्या सांठ-गांठ है। आप सच क्यों नहीं बता पा रहे हैं। लोगों को भरमा रहे हैं।वहीं बिहार में बढ़ते क्राइम का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आपने प्रशासन की सजगता नहीं देखी कि बैंक लूटने के मामले में किस तरह से पुलिस ने दो लोगों का एनकाउंटर किया। सावधान हो जाइए क्योंकि जो जंगल राज के पुरोधा आपके हैं वह अपराध और भ्रष्टाचार में संलिप्त रहेंगे। उनकी भी दुर्दशा तय है। चाहे अपराधी हो, माफिया हो या भ्रष्टाचारी सरकार सब पर निगाह रखी है।
Bihar Politics News| ललन’ सिंह ने कहा, चिराग ने कहा
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ‘ललन’ सिंह ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को लेकर विपक्ष प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है। वह शर्त पर अड़े हैं। उसी शर्त पर लोकतंत्र चलाना चाहते हैं, दबाव की राजनीति चलाना चाहते थे तो ये नहीं चलेगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, अड़ना मुझे नहीं लगता कि ये उचित है। फिलहाल जीत सुनिश्चित है, उसमें कहीं कोई शंका की बात नहीं है।








