spot_img

NEET Paper Leak News| NEET कैसे होगा Clean? अब तो इस तालाब का पानी बदल दो…Tejashwi, Samrat के बाद Nitish की तस्वीर?

ये भाई बिहार है। यहां किसकी चलती है। कौन चलाता है। कौन बहकता है। कौन बहकाता है। इसी फेर में सीबीआई की टीम भी है। जहां, नवादा जिले में सीबीआई की टीम का स्वागत चौंकाने वाली घटना के साथ हुई है। यूजीसी नेट परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई और स्थानीय पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना-कसियाडीह गांव जब टीम पहुंची। उसपर हमला हो गया। वहीं, बिहार में इन दिनों नीट का फोटो सेशन चल रहा है। कौन किसके साथ?माफिया पर किसका हाथ? सवाल बड़ा है?जवाब किसी के पास नहीं? बस पॉलिटिक्स है, बिहार उसी में तप रही है...जहां इस फोटा कनेक्शन में नया नाम स्वयं सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, प्रशांत किशोर का जुड़ गया है। क्योंकि, जैसै, ग्रामीणों को लगा यह सीबीआई की फर्जी टीम है। वैसे, फोटो को लेकर, एक दूसरे पर आरोप...प्रत्यारोप...यह फोटो तो...ऐसा फोटो तो....इस फोटो में....बगैरह-बगैरह...कारण....उठा धुंआ...कहां-कहां अभी उठेगा...

spot_img
- Advertisement -

NEET Paper Leak News| बिहार की राजनीति में फोटो पॉलिटिक्स की बड़ी इंट्री हो गई है। मामला, नीट से जुड़ा है। जहां, अब विशेषज्ञ यह लिख रहे, अगर यह पेपर लीक की गर्मी अप्रैल में दिखती तो शासन का सिंहासन (Sanjeev Mukhiya Wife and CM Nitish Kumar Photo) बदल जाता। वैसे, खबर की शुरूआत वहां से जहां, सीबीआई की टीम पर हमला हुआ…

- Advertisement -

- Advertisement -

NEET Paper Leak News| समय शेष है। अब तो इस तालाब का पानी बदल दो…

खैर, समय अब भी शेष है। अब तो इस तालाब का पानी बदल दो…जहां, पहले Tejashwi की तस्वीर और उनके करीबी की तस्वीर और उसपर बवाल, फिर Samrat चौधरी पर राजद का पलटवार, तस्वीर साझा करते हुए आरोपों की बौछार और अब सामने स्वंय सीएम Nitish कुमार और उनकी (Sanjeev Mukhiya Wife and CM Nitish Kumar Photo) तस्वीर? बड़ा बवेला है रे…

- Advertisement -

NEET Paper Leak News| मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की पत्नी की तस्वीर सामने क्या आई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की पत्नी की तस्वीर सामने क्या आई है। सियासी गलियारे में गर्मी, उमस और लू चलने लगी है।आरजेडी सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तस्वीर दिखाई। सवाल उठाए।

NEET Paper Leak News| आरजेडी ने एक्स पर भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा

वहीं,आरजेडी ने एक्स पर भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नालंदा के संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है। क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी NDA से चुनाव लड़ चुकी है? जदयू की नेता रही है। क्या सीधे मुख्यमंत्री आवास तक इनकी पहुंच नहीं है? नालंदा के ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ताकतवर स्थानीय मंत्री का यह परिवार बेहद क़रीबी है। क्या CMO के शक्तिशाली अधिकारी से इनके गहरे ताल्लुकात है या नहीं?

यह भी पढ़ें:  Bihar Reservation Politics 'कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ', दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

NEET Paper Leak News| जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा

इस पर जेडीयू ने रिएक्शन दिया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार सीएम हैं। तस्वीर तो किसी के साथ हो सकती है। तेजस्वी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि वह बताएं जिन पर आरोप लगा है।

पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई और सीबीआई रही है। मगर, तार हैं सभी राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के ईद-गिर्द कनेक्शन का नेटवर्क जोड़े खड़ा है। सबसे पहले तेजस्वी यादव।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम की सिफारिश पर पेपरलीक कांड में आरोपी को एनएचएआई के गेस्ट हाउस में ठहराया गया। अब धीरे-धीरे यह कनेक्शन, सम्राट चौधरी से होता, चिराग पासवान, नीतीश कुमार तक पहुंच गया है।

राजद का एक्स सामने आता है, लोकजनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से उनके आवास पर टिकट प्राप्त करने के बाद #NEET पेपर लीक का किंगपिन और मुख्य सरगना संजीव मुखिया अपनी पत्नी ममता देवी के साथ। NDA के बड़े नेताओं के साथ संजीव मुखिया के मधुर और व्यावसायिक संबंधों का राज क्या है?

नीट पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी संजय मुखिया की पत्नी ममता देवी की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। ममता देवी की एक तस्वीर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी है। राजद का कहना है कि संजीव मुखिया की पत्नी जेडीयू की बड़ी नेता हैं। चुनाव लड़ चुकी हैं। नीतीश कुमार के साथ ममता देवी की कई तस्वीरें हैं। अब देखना है कि संजीव मुखिया और उनकी पत्नी किस किसको अपने लपेटे में लेते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL