back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

Bihar News| Upendra Kushwaha|Bihar Politics| NDA ने निकाला काराकाट की काट से लव-कुश का रास्ता…Upendra Kushwaha जाएंगें Rajya Sabha

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

बिहार की राजनीति को याद है लव-कुश की कहानी। उसकी सियासी ताकत। उसकी सेंधमारी से सत्ता की आराम कुर्सी तक पहुंचने का सलीका। जहां, यह खेल पहले ही नीतीश कुमार खेल चुके हैं। उनकी राजनीतिक पारी की शुरूआत इसी लव और कुश की राज करो नीति से शुरू हुई थी जहां, विकास के एजेंडे अब गिने और नापें जा रहे हैं| जहां, उस दौरान बिहार में नई लॉन्चिंग की विसात इसी लव और कुश के जिरए जाति आधार बनाने के बीच तय हुआ था। लव-कुश यानी कुर्मी-कोइरी फॉर्मूले के सहारे ही उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के दुर्ग को भेदा था। वैसे, वक्त के साथ लव-कुश बिरादरी को लेकर कई फॉमूले गढ़े गए। सत्ता की कुर्सी और सियासत की गर्मी कई पायदान ऊपर-नीचे हुए। इसी की एक कड़ी, एक समीकरण भी अब दिख रहा, जहां उपेंद्र कुशवाहा की ताजपोशी राज्यसभा में होने जा रही। एक साधे दो सधे...जहां...

spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar News|Bihar Politics| NDA ने निकाला काराकाट की काट से लव-कुश का रास्ता…Upendra Kushwaha जाएंगें Rajya Sabha। जहां,बिहार से NDA के राज्यसभा उम्मीदवार आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) होंगे। इस फैसले के सामने आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने चार लोगों का पीएम नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह, जेपी नड्डा और सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

Bihar News|Bihar Politics| राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई है

जानकारी के अनुसार, लोकसभा में पाटलिपुत्र से मीसा भारती और नवादा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, बिहार से मुझको एनडीए से राज्यसभा भेजे जाने का निर्णय किया गया है। संसद में बिहार के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे। एनडीए के जो कोर वोटर्स हैं उसमें लव कुश (कुर्मी कुशवाहा) एक मजबूत स्तंभ है। जीतन राम मांझी, चिराग पासवान का भी अपना वोट बैंक है। इन सबको मिलाकर यह एनडीए का स्वरूप है। विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना है।

Bihar News|Bihar Politics| लव-कुश (कोइरी-कुर्मी) सियासत को साधने की बड़ी कोशिश

दरअसल, बिहार में कुशवाहा वोट बैंक की जरूरत को समझते हुए एनडीए ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा बिहार की सियासत में वो दो नाम हैं, जिन्होंने लव-कुश (कोइरी-कुर्मी) सियासत को एक नई ऊंचाई दी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social Media पर किया पोस्ट

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें