मई,2,2024
spot_img

पोखर किनारे मछली की रखवाली कर रहे दो किशोरों की करंट से मौत

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। स्थानीय कांटी भेरियाही में करंट से दो किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जो जहां था वहीं से दौड़ा। घटना काशी झा पोखर के पास घटी है।

जानकारी के अनुसार, काशी झा पोखर के पास मछली की सुरक्षा के लिए लगाए गए ग्यारह हजार वोल्ट बिछा था। इसी तार की चपेट में आने से दोनों किशोरों मो. शैमुउद्दीन आजाम व दूसरा मो. शहाबुदीन आजम की मौत हो गई।दोनों की उम्र करीब 14 वर्ष थी।

बताया जा रहा है, काशी झा पोखर के पास अंधेरा था जिसमें दोनों किशोर टहल रहे थी। तभी अचानक बिजली आ गई। इसकी चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसको छटपटाते देख दूसरा किशोर बचाने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया  वह भी करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

मौत के बाद पूरे गांव में हाहाकार मचा है। सूचना पर पानापुर ओपी मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें