spot_img

Bihar Administrative Service के 532 अधिकारियों का प्रमोशन, संभालेंगे अब नई जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement -

बिहार प्रशासनिक सेवा के 532 अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। जिसमें 249 को अपर समाहर्ता,157 को संयुक्त सचिव,67 को उपसचिव,39 को अपर सचिव और 20 को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गयी है। इसको लेकर समान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

- Advertisement -

मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को सबसे पहले विशेष सचिव के रूप में प्रोन्नति दिए जाने की अधिसूचना जारी हुई। इसके बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों को अपर सचिव में प्रोन्नत किया गया।

- Advertisement -

कुछ ही देर बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के ही 157 अधिकारियों को संयुक्त सचिव के रूप में प्रोन्नति दिए जाने की अधिसूचना जारी हुई। इसके बाद सबसे ज्यादा संख्या में बनाए गए अपर समहर्ताओं की सूची जारी हुई। बिहार प्रशासनिक सेवा के 249 अफसरों को अपर समाहर्ता के रूप में प्रोन्नति दी गई। मंगलवार को अबतक की सूचना के अनुसार सबसे अंतिम सूची उप सचिव के रूप में प्रोन्नत किए गए बिहार प्रशासनिक सेवा के 67 अधिकारियों की जारी हुई।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 532 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। नीतीश सरकार ने जारी की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तीसरी प्रमोशन लिस्ट जारी हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Surya Ghar Yojana: बिहार के यह 10 गांव बनेंगे मॉडल सोलर ग्राम, घर-घर पहुंचेगी मुफ्त बिजली, जान लीजिए Good News

इसमें बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 532 अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट मे लंबित होने की वजह से इन 532 अधिकारियों को उच्चतर पदों पर प्रमोशन देते हुए कार्यकारी प्रभार दिया गया है। अब आने वाले दिनों में इन्हें नयी जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  LPG Subsidy: 30 जून तक नहीं कराया यह जरूरी काम, तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सब्सिडी!

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के 532 अधिकारियों में से 249 को अपर समाहर्ता, 157 को संयुक्त सचिव, 67 को उपसचिव, 39 को अपर सचिव और 20 को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गयी है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मियों के प्रोन्नति का मामला सुप्रीम कोर्ट में 2019 से लंबित है। बिहार की नीतीश सरकार वैकल्पित रास्ते निकालते हुए उच्चर पदों पर वेतनमान सहित कार्यकारी प्रभार देने का फैसला लिया है। इससे संबंधित निर्णय नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में लिया था जिसके बाद प्रमोशन की प्रकिया शुरू की गयी है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछली कैबिनेट बैठक के दौरान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस को देखते हुए सोलह फीसद एससी और एक फीसद एसटी की सीटों को फ्रीज करते हुए शेष 83 फीसद प्रोन्नति की खाली सीटों के लिए प्रोमोशन का प्रावधान लागू किया।

साथ् ही आरक्षण देते हुए प्रोन्नति सूची फाइनल करने का आदेश दिया। चूंकि 2 महीनों के लिए प्रावधानों में यह फेरबदल किया गया है, इसलिए सरकार ने रविवार को भी इस प्रक्रिया को बाधित नहीं करने का आदेश जारी किया। इस वजह से सोमवार को पहली दो सूची जारी हुई।

जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मियों के प्रोन्नति का मामला सुप्रीम कोर्ट में 2019 से लंबित है। नीतीश सरकार वैकल्पिक रास्ते निकालते हुए उच्चर पदों पर वेतनमान सहित कार्यकारी प्रभार देने का फैसला लिया है। इससे संबंधित निर्णय नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में लिया था जिसके बाद प्रमोशन की प्रकिया शुरू की गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: जब राजा ही बिक जाए, प्रजा का क्या होगा! …’ मीठा जहर ‘

थोक व्यापारी भले ही इसे बंगाल और आंध्र की मंडियों से आई जल्दी पकने...

Bihar News: पुलिस बल से आएगा सुशासन: सड़क, बिजली और पानी से ऊपर बिहार के विकास का रास्ता, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य...

सुशासन: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Bhagalpur News: डर मरा, पहाड़ जिंदा हो उठा, टूटी चुप्पी! @ Deshaj Times Special Ep. 18 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

दो पीढ़ियां मिट्टी में मिल गईं, मांदर की खाल फट गई मगर थाप नहीं...