मई,5,2024
spot_img

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | यह वक्त था, बिहार उनसे छुटकारा पाता, अफसोस…हिम्मत नहीं दिखा…

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | यह वक्त था, बिहार उनसे छुटकारा पाता, अफसोस…हिम्मत नहीं दिखा…। फिर से सीएम नीतीश कुमार पर यह जोरदार हमला ही नहीं है। बल्कि, ताबड़तोड़ पुष्पम सीएम पर हमलावर हैं। वह लिखती हैं, यह वक्त था कि बिहार उनसे छुटकारा पाता, पर अफ़सोस लोग हिम्मत नहीं दिखा पाए:-पुष्पम प्रिया चौधरी ने कुछ इसी अंदाज में अपनी हुंकार और अफसोस के साथ फिर से नीतीश कुमार के खिलाफ इस नई पारी के खिलाफ मोर्चा खोला।

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | लेकिन उसके बाद से तो सिर्फ उन्होंने अपने मकसद का काम निकाला है

दरभंगा से जुड़ी, पूर्व एमएलसी स्व. विनोद कुमार चौधरी की बेटी और प्लुरलस पार्टी के सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने सोशल मीडिया X पर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि यह ठीक है आपकी ओर से 2005 से 2010 तक काम हुआ था, लेकिन उसके बाद से तो सिर्फ उन्होंने अपने मकसद का काम निकाला है। अभी का वक्त ऐसा था कि बिहार उनसे छुटकारा पाना चाहता था लेकिन अफसोस कि बात है कि लोग हिम्मत नहीं दिखा सके।

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | अब सीएम नीतीश के सत्ता में उपस्थिति से सिर्फ अयोग्य लोग ही महिमा मंडित हो रहे हैं

प्रिया ने लिखा है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्ता में उपस्थिति से सिर्फ अयोग्य लोग ही महिमा मंडित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संन्यास लेने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा है कि

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | बिहार के हित में आप संन्यास लें

…” नीतीश कुमार ने 2005-10 तक काम किया। उसके बाद से उन्होंने सिर्फ़ अपना काम निकाला है। यह वक्त था कि बिहार उनसे छुटकारा पाता, पर अफ़सोस लोग हिम्मत नहीं दिखा पाए। नीतीश जी की सत्ता में उपस्थिति से अब बस अयोग्य लोग महिमा मंडित हो रहे हैं। बिहार के हित में आप संन्यास लें।;

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | उन्होंने 10 साल बाद अपने रणनीतिकारों के साथ मिलकर उसी राजनीति को फिर से ज़िंदा किया जिसके विरूद्ध उन्हें चुना गया

जानकारी के अनुसार, यही पुष्पम प्रिया चौधरी ने पहले भी सोशल मीडिया X पर लिखा था कि नीतीश जी ने आज ठीक कहा कि 2005 से पहले जंगलराज था। पर वे नहीं बताते कि 2015 में उन्होंने क्या किया! उन्होंने 10 साल बाद अपने रणनीतिकारों के साथ मिलकर उसी राजनीति को फिर से ज़िंदा किया जिसके विरूद्ध उन्हें चुना गया था।

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | बिहार का इतिहास आपको माफ़ नहीं करेगा। आप चुक गए। हम उम्मीद करते हैं, जाते-जाते वे राज्य-हित में कुछ अच्छा कर के जाएंगे। बधाई।

बिहार का इतिहास आपको माफ़ नहीं करेगा। आप चुक गए। सीएम के रूप में निस्संदेह नीतीश कुमार की यह आख़िरी पारी है। बीस महीने बचे हैं। वे स्वस्थ रहें ताकि उनके वक्तव्य व व्यवहार से बिहार को और शर्मिंदगी न उठानी पड़े। हम उम्मीद करते हैं कि जाते-जाते वे राज्य-हित में कुछ अच्छा कर के जाएंगे। बधाई।

Bihar News | Bihar Politics | Pushpam Priya Choudhary | एक प्रण टूटता दिख रहा…ये प्रण कब टूटेगा

इस तरह से प्लुर्ल्स सुप्रीमो लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला करते रहती हैं। उन्होंने प्रण कर रखा है जबतक नीतीश कुमार को गद्दी से नही हाटएंगी तबतक अपने चेहरे से मास्क नही हटाएंगी। वैसे, एक प्रण सम्राट चौधरी का भी था वो तो शायद अयोध्या जाकर श्रीराम के चरणों में मुंडन के साथ पगड़ी का उतरना लगभग तय लगता है। पता नहीं, पुष्पम का यह प्रण कब पूरा होगा?

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें