spot_img

Minister Jibesh Kumar ने सहरसा में कहा जल्द दें बाढ़ व अति वर्षा से फसल क्षति का मुआवजा

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

सहरसा। बिहार सरकार में भाजपा कोटे से श्रम संसाधन-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री-सह प्रभारी जिला, जीवेश मिश्र ने जिले में बाढ़ एवं अति वर्षापात के संदर्भ में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद परिसदन में बुधवार को मीडिया को जानकारी दी।

- Advertisement -

जिवेश मिश्र ने कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सभी जिलों में प्रभारी मंत्री बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर दो दिवसीय जिला भ्रमण कर समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को सिमरी बख्तियारपुर, महिषी के विभिन्न बाढ प्रभावित क्षेत्र एवं बांध का जायजा लिया एवं बाढ़ की स्थिति पर लोगों से चर्चा की।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकशान पर गहन विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा की सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया की जमीनी हकीकत देख कर एक बार फिर से समीक्षा करे एवं छूटे लोगों को लिस्ट में शामिल करते हुए उन्हें निर्धारित मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराएं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि किसानों की हुई फसल क्षति का पूरी तरह जायजा लें एवं उन्हें भी उचित मुआवजा मिले इसका आकलन करें।उन्होंने कहा कि इस को लेकर समीक्षा बैठक में सभी अंचलाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया है।

 

अंचलाधिकारी अपने क्षेत्र की वस्तु स्थिति की विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। ऐसे में उनसे विस्तृत जानकारी देते हुए एक बार फिर से गहन जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी के कारण कई सड़कें टूटी हैं इनमें पीडब्ल्यडी के 23 सड़कों को नुकसान पहुंचा है।जिनमें 18 सड़कों को रिस्टोर किया गया है।

उन्होंने कहा कि पानी घटने के बाद उसे एक बार फिर से पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है की अगले दो-तीन दिनों में बाढ़ प्रभावित एवं फसल क्षति का मूल्यांकन करते हुए छूटे हुए लोगों को तत्काल इसका लाभ देने का निर्देश दिया गया है।

 

उन्होंने कहा की जिले में गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण एवं जल जीवन हरियाली के तहत मत्स्यगंधा में हुए जीर्णोद्धार का जांच कराया जाएगा।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, राजीव रंजन साह, मनीष चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

कमतौल जलजमाव: बारिश ने दरभंगा के कमतौल और अहियारी नगर पंचायत में आम लोगों...

Darbhaga News: दरभंगा में मकानों का सर्वे शुरू, भविष्य की Kamtaul Census योजनाओं के लिए अहम

Kamtaul Census: दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

HRMS Bihar: बिहार में सरकारी कामकाज को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में...