spot_img

भीषण हादसा : स्कूटी-ऑटो की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत, छोटे भाई को मैट्रिक परीक्षा दिलाने सहरसा जाने के दौरान हादसा, विरोध में उग्र भीड़ ने की ऑटो चालक की जमकर धुनाई, सड़क जाम कर हंगामा

spot_img
- Advertisement -

हरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य सड़क (Road Accident In Saharsa) के बगरौली-महखड़ गांव के बीच शनिवार को स्कूटी और ऑटो की ठोकर में दो सगे भाइयों रायपुरा पंचायत के बालू टोला निवासी महेश्वरी मेहता के पुत्र 21 वर्षीय रौशन कुमार और सोलह वर्षीय रूपेश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बड़े भाई रौशन कुमार छोटे भाई रूपेश कुमार को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने स्कूटी से सहरसा  जा रहा था। उपरोक्त स्थल पर तेज रफ्तार से जा रही ऑटो से ठोकर लग गया। इस कारण दोनों भाई स्कूटी के साथ सड़क पर ही गिर गया तथा ऑटो गड्ढे में जा गिरा। स्कूटी व ऑटो को कोई विशेष क्षति नही पहुंची है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने सलखुआ थाना के चौड़ाही गांव निवासी ऑटो चालक राजेश यादव को पकड़ मारपीट कर सड़क को जाम कर हंगामा मचाने लगा। धीरे धीरे घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उग्र भीड़ ऑटो चालक को अपने कब्जे में करने की मांग कर जमकर हंगामा मचाया।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
उक्त स्थल पर दोनों भाई के सड़क पर गिर जाने के फलस्वरूप तेज रफ्तार से जा रही कोई तीसरा गाड़ी रौंदते हुए निकल भागा। घटनास्थल पर शव खून से लथपथ था। सूचना पर बख्तियारपुर व सोनबरसा कचहरी थाना  (Simri Bakhtiyarpur Police Station) की पुलिस ऑटो चालक को अपने कब्जे में कर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना पर डीएसपी इम्तियाज अहमद, स्थानीय विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन सहित अन्य बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप से पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर थाना लाने में सफल रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

कमतौल जलजमाव: बारिश ने दरभंगा के कमतौल और अहियारी नगर पंचायत में आम लोगों...

Darbhaga News: दरभंगा में मकानों का सर्वे शुरू, भविष्य की Kamtaul Census योजनाओं के लिए अहम

Kamtaul Census: दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

HRMS Bihar: बिहार में सरकारी कामकाज को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में...