spot_img

Samastipur-Muzaffarpur Railway Line पर चलती ट्रेन में लूट! सुरक्षाकर्मी सो रहे थे, अपराधी ट्रेन लूटते रहे! वैक्यूम कर दिया लूट का प्लान! Purvanchal Express में आधा दर्जन यात्री लुटे

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर। में रेल यात्रियों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ढोली स्टेशन के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस (15047 अप) में चलती ट्रेन में लूटपाट की बड़ी वारदात हुई है। हावड़ा से गोरखपुर जा रही इस ट्रेन को अपराधियों ने वैक्यूम कर रोका और जनरल कोच में लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।@दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

रात के अंधेरे में वारदात, यात्रियों से नकदी और मोबाइल लूटे

घटना सोमवार देर रात करीब 3 बजे की है। चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने यात्री बनकर ट्रेन में प्रवेश किया। उन्होंने वैक्यूम कर ट्रेन को रोका और जनरल कोच में सफर कर रहे यात्रियों से नकदी और दो से अधिक मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर यात्रियों को डराया-धमकाया गया, बाद में कुछ यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मी हरकत में आए।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर हंगामा, शिकायत दर्ज नहीं की गई

जब ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंची, पीड़ित यात्री जीआरपी थाना पहुंचे। लेकिन थाने में न तो शिकायत दर्ज की गई, न ही सहयोग मिला। उल्टा पुलिसकर्मियों ने फटकार लगाकर भगा दिया। इससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया।

- Advertisement -

रेलवे मुख्यालय ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश जारी

नाराज यात्रियों ने रेल मदद सेवा पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। मामला जब रेल मुख्यालय तक पहुंचा, तो रेल एसपी वीणा कुमारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया। उन्होंने डीआईयू (Departmental Intelligence Unit) गठित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रेल थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया

रेल थानेदार रंजीत कुमार से इस घटना पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस ढोली स्टेशन आउटर पर 25 मिनट तक खड़ी रही, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई भी सुरक्षा बल घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET पेपर लीक: जेल से निकलते ही माले विधायक संदीप सौरव का बड़ा ऐलान, ‘यह तो सिर्फ शुरुआत है!’

Bihar Student Protest: NEET पेपर लीक के विरोध में गिरफ्तार माले विधायक संदीप सौरव बेऊर जेल से रिहा हो गए। उन्होंने इसे छात्रों की बड़ी जीत बताया, लेकिन कहा कि यह आंदोलन अभी खत्म नहीं#BiharStudentProtest,#NEETPaperLeak,#SandeepSaurav

किसानों को लूटने वालों पर मधुबनी में कहर! 2 खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द, 18 पर गिरी गाज

Madhubani Fertilizer Black Marketing: मधुबनी जिला प्रशासन ने उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, किसानों को रा#MadhubaniNews,#FertilizerScam,#BiharFarmers

Bihar Weather Alert बिहार में मौसम का यू-टर्न: इन जिलों में गरजेंगे बादल, जानें इन जिलों में 30 जुलाई से भारी बारिश!

Bihar Weather Alert: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 30 जुलाई से 2#BiharWeather,#MonsoonAlert,#PatnaNews

खगड़िया में अमीन बरखा रानी की रहस्यमयी मौत: किराए के घर में मिली लटकी लाश, पुलिस हैरान!

Khagaria News: खगड़िया के गोगरी अंचल में कार्यरत अमीन बरखा रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव बुधवार सुबह किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला, जिससे इलाके#KhagariaNews,#GogriDeath,#BarkhaRani