spot_img

Samastipur Boat Accident News: गंगा घाट पर नाव पलटी, 3 की मौत, 4 लापता; हड़कंप!

समस्तीपुर के सुल्तानपुर गंगा घाट पर बड़ा हादसा हुआ, जहां लोगों से भरी नाव डूब गई। खेती के लिए जा रहे ग्रामीणों में से तीन ने जान गंवाई, जबकि चार अभी भी लापता हैं, जिससे परिजनों में मातम छा गया है और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

spot_img
- Advertisement -

Samastipur Boat Accident News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गंगा घाट पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नाव पर सवार लोग खेती-बाड़ी और परवल तोड़ने के लिए दियारा इलाके जा रहे थे।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

समस्तीपुर नाव हादसा: कैसे हुआ इतना दर्दनाक मंजर?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुल्तानपुर गंगा घाट पर गुरुवार की अहले सुबह हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव पर कुल 14 लोग सवार थे। नाव सुल्तानपुर घाट से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि तेज हवा और नदी में बने भंवर की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि नाव ओवरलोड होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गई। हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। इनमें मासूम कुमार, राहुल कुमार और ममता देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Supreme Court News: कॉलेजियम का बड़ा फैसला, बिहार के लाल मुजफ्फरपुर के जस्टिस चंद्रशेखर SC जज बनने की कतार में

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, परिजनों में कोहराम

इस दर्दनाक समस्तीपुर नाव हादसे में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित मासूमगंज बिंद टोली निवासी श्रवण महतो, काशी महतो और नीलम कुमारी उर्फ लाली कुमारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चार लोगों की तलाश अभी भी जारी है, जिससे उनके परिवार वालों की चिंता और बढ़ गई है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

बचाव कार्य में जुटी SDRF और NDRF, लापता लोगों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह, एसडीएम विकास पांडेय और डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में SDRF और NDRF की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। स्थानीय गोताखोर भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, क्या बिहार की सियासत में मिलेगी नई जिम्मेदारी?

बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात कर राम की मूर्ति भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार की मौजूदा सियासत और विजय सिन्हा की भविष्

Bhagalpur Temple News: भागलपुर में शिव-पार्वती मंदिर से लाखों की चोरी, गांव में हड़कंप, पुलिस सक्रिय

भागलपुर के फुलवरिया गांव स्थित शिव-पार्वती मंदिर से लाखों रुपये के आभूषण व पूजा सामग्री चोरी हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप है। पुलिस ने जांच शुरू कर एक संद

Bhagalpur Kishor Dubne Se Maut News: बटेश्वर स्थान में गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय संजीव की दर्दनाक मौत

Bhagalpur Kishor Dubne Se Maut News: भागलपुर के बटेश्वर स्थान पर गंगा स्नान करते समय 14 वर्षीय संजीव कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तेज बहाव के कारण

Sitamarhi Virodh Pradarshan News: पुनौरा धाम के पास ‘सीतापुरम’ प्रोजेक्ट पर हड़कंप, ग्रामीण बोले- जमीन नहीं देंगे

सीतामढ़ी में 'सीतापुरम' सैटेलाइट टाउनशिप प्रोजेक्ट पर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। पुनौरा गांव के किसान अपनी कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर चिंतित हैं, उनका